छठव्रतियों के जज्बे को देख दूसरे मतदाता भी हुए प्रेरित

Updated at : 12 Apr 2019 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
छठव्रतियों के जज्बे को देख दूसरे मतदाता भी हुए प्रेरित

नवादा : शहर से नवादा-जमुई पथ पर नेहालुचक गांव की एक महिला का जज्बा मतदान में गजब रहा. स्थानीय निवासी मुन्ना यादव की पत्नी छठव्रती लखिया देवी से जब बात की गयी, तो उन्होंने कहा कि वह छठव्रती है और मतदान कर खरीदारी करने बाजार आयी है. उन्होंने बताया कि सुबह मतदान के बाद छठ […]

विज्ञापन

नवादा : शहर से नवादा-जमुई पथ पर नेहालुचक गांव की एक महिला का जज्बा मतदान में गजब रहा. स्थानीय निवासी मुन्ना यादव की पत्नी छठव्रती लखिया देवी से जब बात की गयी, तो उन्होंने कहा कि वह छठव्रती है और मतदान कर खरीदारी करने बाजार आयी है.

उन्होंने बताया कि सुबह मतदान के बाद छठ और सत्यनारायण भगवान के पूजा को लेकर खरीदारी करना जरूरी था. इसलिए मतदान के बाद शहर खरीदारी करने आये हैं. इस तरह से रामनगर निवासी राजू यादव की पत्नी छठव्रती सरीता देवी मतदान करने पहुंची. उनके पति ने बताया कि मतदान भी उतना ही जरूरी है जितना अघ्र्यदान जरूरी है.
इसके अलावा सदर प्रखंड के बूथ संख्या 245 पर छठव्रती उमा देवी भी चैती छठ में उपवास के बाद भी मतदान करने पहुंची. इसके अलावा इस मतदान केन्द्र से सटे बूथ संख्या 246 पर भी छठव्रती मीना देवी मतदान करने अकेली आई हुई थी. गौरतलब हो कि ग्रामीण परिवेश का चैती छठ में मतदान का तिथि पड़ने के बाद भी मतदान करने का उत्साह किसी में कम नहीं रहा. हर वर्ग-समुदाय के लोगों द्वारा मतदान करने का मौका छोड़ना नहीं चाह रहे थे. इसमें छठव्रतियों का जज्बा काफी अहम रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन