रफ्ता-रफ्ता इलेक्शन मोड में आ रहा जिला प्रशासन

Updated at : 08 Mar 2019 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
रफ्ता-रफ्ता इलेक्शन मोड में आ रहा जिला प्रशासन

नवादा : लोकसभा 2019 को लेकर जिला प्रशासन पुरी तरह से चुनावी मोड में आ गया है. निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार के नेतृत्व में जिला के वरीय अधिकारियों ने चुनाव के लिए उपयोग में आने वाले भवनों का निरीक्षण किया. कन्हाई इंटर स्कूल में पिछले 2 मार्च से पोलिंग पार्टी के सदस्यों को […]

विज्ञापन
नवादा : लोकसभा 2019 को लेकर जिला प्रशासन पुरी तरह से चुनावी मोड में आ गया है. निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार के नेतृत्व में जिला के वरीय अधिकारियों ने चुनाव के लिए उपयोग में आने वाले भवनों का निरीक्षण किया. कन्हाई इंटर स्कूल में पिछले 2 मार्च से पोलिंग पार्टी के सदस्यों को ट्रेनिंग दिया जा रहा है.
गांधी इंटर स्कूल में चुनाव के पहले ईवीएम को तैयार व पोलिंग पार्टी को ईवीएम व अन्य चुनाव सामाग्री डिस्पैच करने के लिए सेंटर बनाने तथा केएलएस कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाने को लेकर निरीक्षण किया गया. डीएम के साथ डीडीसी सावन कुमार, सदर एसडीओ अनु कुमार, एलआरडीसी बिरेन्द्र कुमार आदि के अलावे अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.
भयमुक्त चुनाव कराने को लेकर निर्देश : शांतिपूर्ण स्वच्छ एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि हर संभाव उपायों को किया जाये.
उन्होंने संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि विधानसभावार संवेदनशील, अतिसंवेदनशील क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन थानाध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करके करने को कहा. उपद्रवी टोलों, व लोगों की पहचान करके कार्यवाही करने को कहा गया.
विधानसभा के अनुसार सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने मतदान केन्द्र का नजरी नक्सा के अनुसार मतदान केंद्रों की दूरी, दिशा का स्वयं भौतिक सत्यापन करके पूरा करने को कहा गया.
बूथों का फॉर्मेट करें तैयार : डीएम ने कहा कि मतदान केंद्रों का वर्गीकरण, नक्सए, वनरेबुलए, क्रिटिकल व सामान्य बूथों का फॉर्मेट में रिपोर्ट शीघ्र करना सुनिश्चित करें. सेक्टर के अनुसार जोनल दंडाधिकारी निर्माण का निर्देश भी दिया गया
. मतदान केंद्रों पर सेक्टर जोनल दंडाधिकारी आसानी से मुव कर सकें इसके लिए प्लान बनाने का भी निर्देश सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को दिया गया. वोट डालने में किसी वोटर को परेशानी नहीं हो इसके लिए जरूरी उपाय करने को कहा गया.
सीसीए के तहत की जा रही कार्रवाई : सीसीए के तहत तीन लोंगो को जिलाबदर करने का प्रस्ताव दिया गया है. शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में लोक सभा चुनाव 2019 को संपन्न कराने को लेकर प्रशासन काफी गंभीर है.
एसपी हरि प्रसाथ एस ने सीसीए के तहत तीन लोगों का नाम जिला बदर हेतु प्रस्तावित किया है. पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रस्ताव के आलोक में डीएम कौशल कुमार ने तीन लोगों को अपना पक्ष रखने हेतु नोटिस निर्गत किया है.
चुटिया भट्ट उर्फ मंगल भट्ट, मंगर बिगहा के शाको यादव, टमाटर यादव को डीएम द्वारा नोटिस दिया गया है. लोकसभा चुनाव 2019 को संपन्न हो इसके लिए प्रशासनिक कार्रवाई अधिनियम एवं धारा के अनुरूप की जायेगी और उन्हें कठोर से कठोर दंड दिया जायेगा.
ईवीएम रखने के लिए स्थलों का निरीक्षण, नवादा नगर. केएलएस कॉलेज में लोकसभा चुनाव के लिए काउंटिंग सेंटर बनाने की तैयारी कर लिया गया है. डीएम कौशल कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने विधानसभा के अनुसार ईवीएम मशीन रखने के लिए कॉलेज के कमरों की मैपिंग करवाया.
इस बार ईवीएम मशीन के अलावे वीवीपैट मशीन को भी सील करके रखा जायेगा. कमरों में चुनाव के बाद ईवीएम व वीवीपैट मशीन रखने के लिए कितना स्थान लगेगा इसको ध्यान में रखकर मैपिंग करवाया गया.
अधिकारियों ने कहा कि चुनाव की तैयारियों में प्रशिक्षण से लेकर काउंटिंग व उसके बाद की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयारी किया जा रहा है. डीएम कौशल कुमार,डीडीसी सावन कुमार आदि मुस्तैदी के साथ केएलएस कॉलेज में उपलब्ध स्थानों का निरीक्षण किया तथा काउंटिंग के लिए जरूरत के अनुसार स्थानों का चयन शुरू किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन