विवाहिता को जला कर मारने का किया प्रयास
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हिसुआ : थाने के सचौल गांव की विवाहिता को दहेज को लेकर जान मारने के प्रयास का मामला सामने आया है. बोलेरो और एक लाख रुपये की मांग को लेकर पुष्पा को ससुरालवालों ने केरोसिन तेल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया, विवाहिता के पिता का आरोप है. उमेश प्रसाद ने थाने में मामला दर्ज […]
विज्ञापन
हिसुआ : थाने के सचौल गांव की विवाहिता को दहेज को लेकर जान मारने के प्रयास का मामला सामने आया है. बोलेरो और एक लाख रुपये की मांग को लेकर पुष्पा को ससुरालवालों ने केरोसिन तेल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया, विवाहिता के पिता का आरोप है. उमेश प्रसाद ने थाने में मामला दर्ज कराया है.
नरहट के गंगटा, छोटा शेखपुरा निवासी उमेश प्रसाद ने बताया कि स्व रमेश्वर महतो के पुत्र विद्यासागर से पुष्पा की शादी हुई है. शादी के बाद से ही बेटी पुष्पा को प्रताड़ित किया जा रहा है. सूचना मिली की रात को उसे जलाने का प्रयास हुआ है, तो यहां आये हैं. इधर पति विद्यासागर ने बताया कि पत्नी पुष्पा स्वयं लड़ाई-झगड़ा करती है. साथ रहना नहीं चाहती है. एक छोटा बच्चा भी है. झगड़ालू स्वभाव की वजह से वह हमें फंसाने का काम कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










