नवादा : डीएम ने किया ईवीएम और वीवीपैट स्थल का निरीक्षण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नवादा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर ईवीएम व वीवीपैट रखे जाने को लेकर गांधी इंटर विद्यालय का निरीक्षण किया. जिसमें कई पदधिकारी शामिल थे. जिले में मतदान शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से कराने के लिये अभी से ही चुनाव कार्य के सभी छोटे-छोटे बिन्दुओं पर विचार […]
विज्ञापन
नवादा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर ईवीएम व वीवीपैट रखे जाने को लेकर गांधी इंटर विद्यालय का निरीक्षण किया. जिसमें कई पदधिकारी शामिल थे. जिले में मतदान शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से कराने के लिये अभी से ही चुनाव कार्य के सभी छोटे-छोटे बिन्दुओं पर विचार किया जा रहा है.
रेंडमाइजेशन के पश्चात ईवीएम एवं वीवीपैट गांधी स्कूल में रखे जाने संबंधीत निरीक्षण किया. उन्होंने स्कूल में भवनों की स्थिति एवं मरम्मत्ति का भी जांच किया. जिसके बाद र्कापालक अभियंता भवन निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि अविलम्ब भवनों का मरम्मति रंग-रोगन यथाशीघ्र करायें. निर्वाचन कार्य को लेकर चुनाव पदाधिकारियों की पूरी दल बल के साथ डीएम कौशल कुमार कन्हाई इंटर कॉलेज भी पहुंचे.
वहां पर मतगणना कार्य को सम्पन्न कराने के लिए स्कूल के सभी कमरों की बारीकी से निरीक्षण कर कार्यपालक अभियंता भवन विभाग को मरम्मति एवं रंग-रोगन के कर्यां को सम्पन्न कराने का निर्देश दिया. भ्रमण टीम के साथ उप विकास आयुक्त सावन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर अनु कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीनिवास, डीसीएलआर बीरेन्द्र कुमार, डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेश चौधरी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










