ePaper

भाजपा शहरों का नाम बदलकर लोगों की भावनाओं को पहुंचा रही है ठेस : जीतनराम मांझी

Updated at : 24 Oct 2018 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा शहरों का नाम बदलकर लोगों की भावनाओं को पहुंचा रही है ठेस : जीतनराम मांझी

नवादा : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को भाजपा पर शहरों का नाम बदलकर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ऐसा कर भाजपा सांप्रदायिक और धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश में लगी है. नवादा में अपनी पार्टी […]

विज्ञापन

नवादा : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को भाजपा पर शहरों का नाम बदलकर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ऐसा कर भाजपा सांप्रदायिक और धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश में लगी है.

नवादा में अपनी पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद मांझी ने आरोप लगाया कि भाजपा शहरों का नाम परिवर्तन कर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है. लोगों को ऐसी पार्टी से सावधान रहना चाहिए. उन्होंने भाजपा पर सांप्रदायिक और धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस दल का काम केवल देश का विभाजन करने की नीति पर चलना और लोगों को जाति एवं धर्म के आधार पर बांटना और राज करना है.

मांझी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव के समय जो भी वादे किये थे, वह उन्हें आज तक पूरे नहीं कर पाई है. उन्होंने राज्य एवं देशवासियों से भाजपा की इस चाल से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि यह दल देश की ज्वलंत समस्याओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए इस प्रकार के विभाजनकारी कार्य में लगा हुआ है. राजग छोड़ महागठबंधन में शामिल मांझी ने कहा कि महागठबंधन का पहला उद्देश्य भाजपा को फिर से केंद्र की सत्ता में आने से रोकना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन