घर के दरवाजे पर बैठे युवक की गोली मार कर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

नवादा : बिहार के नवादा जिले के रिसलीगंज थाना क्षेत्र के सौर पंचायत स्थित दौलतपुर गांव में शनिवार की रात गोली मार कर हत्या कर दी गयी. बेखौफ अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के फरार हो गये. अपराधियों ने दौलतपुर निवासी भगवान सिंह के 32 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार को शनिवार की रात गोली […]
नवादा : बिहार के नवादा जिले के रिसलीगंज थाना क्षेत्र के सौर पंचायत स्थित दौलतपुर गांव में शनिवार की रात गोली मार कर हत्या कर दी गयी. बेखौफ अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के फरार हो गये. अपराधियों ने दौलतपुर निवासी भगवान सिंह के 32 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार को शनिवार की रात गोली मारकर छलनी कर दिया.
जानकारी के मुताबिक विवेक दो ग्रामीण के साथ घर दरवाजा पर बैठा था. इस दौरान एक तरफ से तीन व दूसरे तरफ से तीन अपराधियों ने आकर विवेक को कब्जा में लेकर अंधाधुंध गोली मारकर कर छलनी कर दिया.घटना के बाद परिजनों ने इलाज के लिए विवेक को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया. लेकिन, विवेक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मृत्युंजय प्रसाद सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने मौके वारदात से दर्जनों खोखा बरामद किया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधी गोली मारकर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गये. घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों में दहशत इस कदर व्याप्त है कि लोग अपने घर का दरवाजा बंद कर घर में ही दुबके रहे. पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. वहीं, इस घटना में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




