बिहार : नवादा में सामूहिक दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या, हंगामा

नवादा :बिहारके नवादा जिले में रविवार को कादिरगंज ओपी क्षेत्र के मंगुरा गांव में दिनदहाड़े तीन अपराधियों ने घर में घुस कर नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसकी गला दबा कर हत्या कर दी. पता चला है कि तीन में से एक आरोपित की दोपहर बाद मौत हो […]
नवादा :बिहारके नवादा जिले में रविवार को कादिरगंज ओपी क्षेत्र के मंगुरा गांव में दिनदहाड़े तीन अपराधियों ने घर में घुस कर नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसकी गला दबा कर हत्या कर दी. पता चला है कि तीन में से एक आरोपित की दोपहर बाद मौत हो गयी. आरोपित की मौत कैसे हुई, इस सवाल पर गांव वाले चुप्पी साधे हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. अन्य दोनों अपराधी फरार बताये जाते हैं.
घटना के वक्त नाबालिग घर में अकेली थी. पता चला है कि मृतका ने इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दी थी. घटना की सूचना पर सदर एसडीओ अन्नु कुमार, एसडीपीओ विजय कुमार झा, डीआईयू की टीम और कादिरगंज ओपी प्रभारी चंचल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों ने आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए घंटों शव को अपने कब्जे में रखा. इस दौरान ग्रामीणों के गुस्से का शिकार पुलिस व मीडियाकर्मी भी हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




