ePaper

जिन्ना का नाम लेने वाले ''देशद्रोही'', सियासी फायदे के लिए कांग्रेस लगा रही आग : गिरिराज सिंह

Updated at : 06 May 2018 2:57 PM (IST)
विज्ञापन
जिन्ना का नाम लेने वाले ''देशद्रोही'', सियासी फायदे के लिए कांग्रेस लगा रही आग : गिरिराज सिंह

नवादा : केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराजसिंह ने कहा कि एएमयू में जिन्ना के मामले पर जो हंगामा हो रहा है उसके पीछे और कोई नहीं बल्कि कांग्रेस और वहां की विपक्षी पार्टियां हैं. नवादा के सांसद गिरिराज सिंह ने जिन्ना के मसले पर कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा, […]

विज्ञापन

नवादा : केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराजसिंह ने कहा कि एएमयू में जिन्ना के मामले पर जो हंगामा हो रहा है उसके पीछे और कोई नहीं बल्कि कांग्रेस और वहां की विपक्षी पार्टियां हैं. नवादा के सांसद गिरिराज सिंह ने जिन्ना के मसले पर कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा, देश को तोड़ने की साजिश चल रही है और जिन्ना का जिन्न देश में प्रवेश कर गया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिन्ना की तस्वीर की कौन कहे जिन्ना का नाम लेने वाला देशभक्त नहीं हो सकता है. जिन्ना नाम लेने वाला भी देशद्रोही है.

एक कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये देश का दुर्भाग्य है कि कभी जेएनयू में भारत के टुकड़े होने के नारे लगते हैं तो कभी याकूब मेमन की शव यात्रा में लाखों लोग शामिल होते हैं. उन्होंने कहा कि जिन्ना कभी भी हमारे प्रेरणा के स्रोत नहीं हो सकते हैं. हमारे स्त्रोत तो एपीजे अब्दुल कलाम आजाद हैं. जिन्ना तो देश तोड़ने के प्रतीक हैं वो सांप्रदायिक आग लगाने वालों के प्रतीक हैं. वो देश का बंटवारा किये और आग लगा कर चले गये, जिसके कारण आज तक देश में आग नहीं बुझी है.

गिरिराज सिंह ने कहा, जिन्ना की तस्वीर को लेकर देश में फैले विवादकेपीछे कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियां हैं. कांग्रेस और विपक्ष की पार्टियां देश का माहौल खराब कर रहे हैं. कभी वो जेएनयू में देश विरोधी नारा लगाते हैं तो कभी आतंकवादी को उसे छुड़ाने के लिए आधी रात में कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हैं और कोर्ट को बैठाते हैं. उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है और देश को विभाजित करने की साजिश चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन