111 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच
Author Vishal kumar
Updated:
विज्ञापन

NAWADA NEWS.प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काशीचक में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व (एएनसी) जांच की गयी. जिसमें बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं पहुंच कर सुरक्षित और सामान्य प्रसव के लिए एएनसी जांच करवायी.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, काशीचक
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काशीचक में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व (एएनसी) जांच की गयी. जिसमें बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं पहुंच कर सुरक्षित और सामान्य प्रसव के लिए एएनसी जांच करवायी. जांच के बाद प्रभारी डॉ जीवेश कुमार ने गर्भवती महिलाओं को आवश्यकतानुसार चिकित्सा परामर्श दिया. जिसमें रहन-सहन, साफ-सफाई, खान-पान, गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, समेत अन्य चिकित्सा परामर्श विस्तार पूर्वक दिया गया. वहीं कैल्शियम व आयरन फोलिक एसिड की गोली व कई गर्भवती महिला को टीटी इंजेक्शन दिया गया. मौके पर प्रभारी डॉ जीवेश कुमार ने बताया कि सोमवार को कुल 111 गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी. मौके पर आशुतोष कुमार, विनोद कुमार, प्रियंका कुमारी ,सोनू कुमार, कुंदन कुमारी , नागमणि सिंह ,माया शर्मा , पुरुषोत्तम कुमार, हिमांशु सहित अन्य लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










