BIHAR : ककोलत में बाढ़, सैलानी सुरक्षित
Updated at : 03 Jul 2017 7:35 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा नगर : वादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड स्थित ककोलत जलप्रपात ने शनिवार की दोपहर बाद बारिश के कारण रौद्र रूप धारण कर लिया. देखते ही देखते जल प्रलय स्थिति हो गयी. बादल फटने जैसा झरने से पानी गिरने लगा. सैलानियों से भरे जलप्रपात में पानी का वेग ऐसा था कि उसके सामने जो कुछ […]
विज्ञापन
नवादा नगर : वादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड स्थित ककोलत जलप्रपात ने शनिवार की दोपहर बाद बारिश के कारण रौद्र रूप धारण कर लिया. देखते ही देखते जल प्रलय स्थिति हो गयी. बादल फटने जैसा झरने से पानी गिरने लगा. सैलानियों से भरे जलप्रपात में पानी का वेग ऐसा था कि उसके सामने जो कुछ आया, वह बह गया. हालांकि, समय रहते सैलानियों को जलाशय क्षेत्र से हटा लिया गया.
ककोलत विकास परिषद के सदस्यों की मुस्तैदी से पर्यटकों को समय से बाहर निकालने में सफलता मिली. किसी प्रकार की जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. परिषद के सदस्य सह केयर टेकर जमुना पासवान ने बताया कि शनिवार की दोपहर बाद रिमझिम बारिश हो रही थी. लोग ककोलत शीतल जलप्रपात के कुंड में स्नान कर रहे थे. इस बीच, अचानक बाढ़ आ गयी. इससे अफरा-तफरी मच गयी. बाढ़ आने के समय सैकड़ों लोग कुंड में स्नान कर रहे थे और पानी का बहाव तेज हो गया.
देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में कुंड का पानी बढ़ गया. ककोलत विकास परिषद के सदस्यों ने सैलानियों को कुंड से सुरक्षित निकाला. लोगों को सीढ़ियों के रास्ते सुरक्षित भेजा गया. कुछ घंटे बाद स्थिति सामान्य होने लगी. केयर टेकर के साथ परिषद के सदस्यों के सहयोग से जलकुंड को साफ किया गया. घटना के दूसरे दिन रविवार को हजारों की संख्या में सैलानियों ने ककोलत पहुंच कर शीतल जलप्रपात का आनंद उठाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




