रामनवमी की शोभा यात्रा आठ अप्रैल को

नवादा : रामनवमी की शोभायात्रा 8 अप्रैल को निकाली जायेगी. नगर पूजा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार ने जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस वर्ष राम नवमी की शोभायात्रा 8 अप्रैल यानी रामनवमी पूजा के दिन ही निकाली जायेगी. रामनवमी जुलूस की तैयारी की जानकारी देते […]
नवादा : रामनवमी की शोभायात्रा 8 अप्रैल को निकाली जायेगी. नगर पूजा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार ने जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस वर्ष राम नवमी की शोभायात्रा 8 अप्रैल यानी रामनवमी पूजा के दिन ही निकाली जायेगी. रामनवमी जुलूस की तैयारी की जानकारी देते हुए बजरंग दल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप ने कहा कि रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है.
शोभायात्रा पार नवादा रेलवे गुमटी, पार नवादा देवी स्थान व सद्भावना चौक से शोभायात्रा निकालने की तैयारी हो रही है. शोभायात्रा में रथ, टमटम, बैलगाड़ी, झांकी व बैंड बाजा का इंतजाम किया जायेगा. मस्तानगंज से शोभायात्रा शुरू होकर शोभ मंदिर में समाप्त होगी.
गौरतलब है कि रामनवमी की शोभायात्रा प्रत्येक वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष एकादशी यानी रामनवमी पूजा के एक दिन बाद मनायी जाती थी. इस वर्ष 10 अप्रैल को लोकसभा चुना होने के कारण जिला प्रशासन ने 8 अप्रैल को ही शोभायात्रा निकालने की अनुमति दी है. सदर एसडीओ राजेश कुमार से अनुमति लेने के लिए नगर पूजा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार, बजरंग दल के जितेंद्र प्रताप, सद्भावना चौक समिति के बबलू सिंह, देवी स्थान कमेटी से जितेंद्र पांडेय व रेलवे गुमटी रामनवमी पूजा समिति के आलोक कुमार ज्योति ने बुधवार को भेंट किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




