Navratri 2021: मां की भक्ति में डूबा पटना शहर, दर्शन करने के लिए पूजा पंडालों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़

Published at :13 Oct 2021 10:39 AM (IST)
विज्ञापन
Navratri 2021: मां की भक्ति में डूबा पटना शहर, दर्शन करने के लिए पूजा पंडालों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़

Navratri 2021: बिहार की राजधानी समेत सभी जिलों में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है. शहर में जगह-जगह पूजा पंडाल सजाएं गये है. आज अष्टमी तिथि होने से श्रद्धालुओं का भीड़ सुबह से ही माता रानी की दर्शन करने के लिए मंदिरों और पूजा पंडालों में लगा हुआ है.

विज्ञापन

Navratri 2021: बिहार की राजधानी समेत सभी जिलों में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है. शहर में जगह-जगह पूजा पंडाल सजाएं गये है. आज अष्टमी तिथि होने से श्रद्धालुओं का भीड़ सुबह से ही माता रानी की दर्शन करने के लिए मंदिरों और पूजा पंडालों में लगा हुआ है. माता रानी की दर्शन करने के लिए खासकर महिला श्रद्धालुओं का भीड़ अधिक है. महिलाएं मां के चरणों मे अपनी मुरादे की मन्नत मांग रही है. साथ साथ मां का आशिर्वाद भक्तों पर बना हुआ है.

undefined

दुर्गा अष्टमी के दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरुप की आराधना की जाती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को पाने के लिए कई वर्षों तक मां पार्वती ने कठोर तप किया था, जिससे उनके शरीर का रंग काला हो गया था. जब भगवान शिव उनकी तपस्या से प्रसन्न हुए तो उन्होंने उनको गौर वर्ण का वरदान दिया. इसलिए नवरात्रि की अष्टमी तिथि का महत्व और ही अधिक बढ़ जाता है.

undefined

मां की आस्था भक्तों को अपने पास खींच ही लाई. पटना शहर मां की भक्ति में डूबा हुआ है. पंडाल की साज-सजावट देखने के लिए श्रद्धालु अपने आप को पंडाल आने से रोक नहीं पा रहे हैं. पटना के कंक्कड़बाग स्थित टेंपू स्टेंड पर श्री श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा बनाया गया पंडाल में मां की प्रतिमा मन को मोहने वाली है. पंडाल परिसर में गाइडलाइन का पालन करते हुए दर्शन कराया जा रहा है.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन