Bihar News: इस जिले के बड़े हिस्से में 5 घंटे तक बिजली रहेगी गुल, मेंटेनेंस कार्य को लेकर लिया गया फैसला

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :21 Jan 2025 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
bihar bijli news| Electricity will be cut if bills are not paid on time

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: नालंदा में आज मंगलवार को बिजली आपूर्ति में व्यापक व्यवधान की संभावना है, जिसके कारण छह प्रमुख फीडरों से बिजली आपूर्ति पांच घंटों तक बाधित रहेगी. मेंटेनेंस कार्य को लेकर फैसला लिया गया है.

विज्ञापन

Bihar News: नालंदा में आज मंगलवार को बिजली आपूर्ति में व्यापक व्यवधान की संभावना है, जिसके कारण छह प्रमुख फीडरों से बिजली आपूर्ति पांच घंटों तक बाधित रहेगी. यह व्यवधान शीतकालीन मेंटेनेंस कार्यक्रम के तहत 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र नालंदा में आवश्यक रखरखाव काम के कारण होगा. बिहारशरीफ संचरण प्रमंडल के कार्यकारी अभियंता शिशिर शंकर के अनुसार, आज सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले इस मेंटेनेंस कार्य के दौरान नालंदा, रैतर, सैदपुर, बेन, मेघीनगवां और पटेल एग्री राइस मिल फीडर प्रभावित रहेंगे.

प्रशासन ने की धैर्य बनाए रखने की अपील

इस व्यवधान का सबसे अधिक प्रभाव क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में देखने को मिलेगा. जिनमें जुआफर, जगदीशपुर, नानंद, सब्बैत, सैदपुर, बेन, रैतर, मेघीनगवा, नालंदा और नीरपुर सहित कई गांव शामिल हैं. स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है.

Also Read: भोजपुरी लिटिल सिंगर ने सीएम नीतीश के सामने गाया जिया हो बिहार के लाला, देखें वीडियो

बिजली व्यवस्था सही करने को लेकर लिया गया है फैसला

विभाग के अनुसार, यह मेंटेनेंस काम आगामी गर्मी के मौसम से पहले बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए किया जा रहा है. इस दौरान ट्रांसफार्मर और अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों की जांच की जाएगी, जिससे भविष्य में बिजली आपूर्ति में होने वाली अनियमितताओं को कम किया जा सके. उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे इस अवधि के लिए ऑप्शनल व्यवस्था सुनिश्चित करें. विभाग ने आश्वासन दिया है कि निर्धारित समय के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन