ePaper

बिहार: नालंदा में स्कॉर्पियो और बस की टक्कर, दर्जन भर स्कूली बच्चे जख्मी, कई जख्मी पटना किए गए रेफर

Updated at : 20 Apr 2024 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: नालंदा में स्कॉर्पियो और बस की टक्कर, दर्जन भर स्कूली बच्चे जख्मी, कई जख्मी पटना किए गए रेफर

बिहार के नालंदा में स्कॉर्पियो और बस की टक्कर में करीब दर्जन भर बच्चे जख्मी हुए हैं.

विज्ञापन

नालंदा में शनिवार को एक सड़क हादसे में करीब दर्जन भर स्कूली बच्चे जख्मी हो गए. घटना पावापुरी ओपी के करमपुर गांव के पास की है जहां बिहारशरीफ-नवादा फोरलेन पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस में टक्कर हो गयी. इस घटना में जख्मी बच्चों को पावापुरी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. कुछ बच्चों को बेहतर इलाज की जरुरत देखते हुए पटना रेफर किए जाने की सूचना है.

मिली जानकारी के अनुसार, एक स्कूल के बच्चों को लेकर बस स्कूल की ओर जा रही थी. इसी दौरान सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो के चालक ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और स्कूल के वाहन में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे को लेकर मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. आनन-फानन में बच्चों को वाहन से बाहर निकाला गया. इस हादसे में कई स्कूली बच्चे जख्मी हो गए. पावापुरी मेडिकल कॉलेज में जख्मी बच्चों का इलाज कराया गया.

खबर अपडेट की जा रही है

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन