Road Accident: हाई स्पीड बोलेरो ने बुजुर्ग को कुचला, मौत के बाद लोगों का फूटा गुस्सा, एनएच पर भारी बवाल

घटनास्थल से जुड़ी तस्वीर
Road Accident: बड़ी खबर बिहार के नालंदा से है जहां, हाई स्पीड बोलेरो ने एक बुजुर्ग को कुचल दिया. मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई. जिसके बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. गुस्साए लोगों ने जमकर एनएच पर बवाल काटा और मुआवजे की मांग की.
Road Accident: बिहार के नालंदा जिले में आज सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बुजुर्ग को कुचल दिया. जिसके बाद मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई. घटना हरनौत थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव के पास नेशनल हाईवे-30 पर घटित हुई. बुजुर्ग की पहचान रामचंद्र महतो (68 वर्ष) के रूप में हुई. वह दूध पहुंचाकर साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें कुचल दिया.
गड्ढे में जा गिरी बोलेरो
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो हरनौत की ओर से तेज गति में आ रही थी और अचानक साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी. इधर, बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
लोगों ने गुस्से में एनएच पर काटा बवाल
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. आक्रोश में आकर शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे को जाम कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि, जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है, वह एक चौराहा है और वहां स्पीड ब्रेकर की व्यवस्था नहीं होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं.
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
सूचना पाकर हरनौत थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. थाना अध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया कि, बोलेरो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं, मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
(नालंदा से सुनील कुमार की रिपोर्ट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










