Rajgir Ropeway: राजगीर घूमने की कर रहे प्लानिंग तो रुकिये! पहले जान लें पर्यटन विभाग की ये जरूरी सूचना…
Published by : Preeti Dayal Updated At : 05 Jul 2025 1:53 PM
Rajgir Ropeway (सांकेतिक फोटो)
Rajgir Ropeway: राजगीर घूमने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर आ गई है. दरअसल, यहां आठ सीटर रोपवे को अगले 10 जुलाई तक बंद रखा जाएगा. पर्यटन विभाग की ओर से यह बड़ी जानकारी सामने आई है. साथ ही इसकी वजह भी बताई गई.
Rajgir Ropeway: बिहार में मानसून सक्रिय होने के कारण लोग घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं. बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में रोपवे के जरिये वादियों का दीदार करना पर्यटकों को खूब पसंद आता है. लेकिन, इस बीच बड़ी खबर आ गई है. राजगीर घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए पर्यटन विभाग की ओर से खास सूचना दी गई है. दरअसल, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में स्थित आठ सीटर रोपवे को को अगले 10 जुलाई तक बंद रखा जायेगा. यानी कि, आगे के 5 दिनों तक पर्यटक राजगीर में रोपवे के जरिये सवारी नहीं कर सकते हैं. रोपवे पर सवार होकर खूबसूरत वादियों का दीदार नहीं कर पायेंगे.
रोपवे बंद करने की बताई गई वजह
पर्यटन विभाग की ओर से रोपवे को 10 जुलाई तक बंद रखने को लेकर वजह यह बताई गई है कि, रोपवे की तकनीकी जांच मरम्मत और मेंटेनेंस का कार्य सुचारू रूप से किया जाना है, जिसके कारण यह फैसला लिया गया. इस अवधि के दौरान रोपवे का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा. रोपवे प्रबंधक की माने तो, इस दौरान रोपवे की हर लाइन, केबिन, उपकरण, संरचनाओं और ऑपरेशन सिस्टम की व्यापक तकनीकी जांच और निरीक्षण किया जाएगा. बता दें कि, पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए ही यह बेहद जरूर निर्णय लिया गया है. इस अवधि दौरान तमाम तकनीकी गड़बड़ी को दूर कर दिया जाएगा.
तमाम जांच के बाद शुरू होगा संचालन
प्रबंधक की ओर से यह भी बताया गया कि, रोपवे मेंटेनेंस कार्य के दौरान हर केबिन की तकनीकी क्षमता, सुरक्षा लॉक सिस्टम, केबल की मजबूती, पुलियों और कंट्रोल पैनल की जांच की जाएगी. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि इस दौरान इमरजेंसी सिस्टम और बचाव उपकरणों को भी अच्छे से जांच की जाएगी. मेंटेनेंस के बाद भी रोपवे को फिर चालू करने से पहले सुरक्षा मानकों की पुष्टि की जाएगी और सभी तकनीकी रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद पर्यटकों के लिए इसका संचालन शुरू करने को लेकर मंजूरी दे दी जाएगी.
पहाड़ियों तक जाने का प्रमुख साधन
बता दें कि, राजगीर में हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. यहां की शांत खूबसूरत पहाड़ियां लोगों को खूब पसंद आती है. वहीं, रोपवे की बात करें तो, विश्व शांति स्तूप, गृद्धकूट पर्वत और आस-पास के पहाड़ियों तक जाने और सैर करने के लिए यह बेहद खास साधन माना जाता है. ऐसे में समय-समय पर इसकी मरम्मत का भी ख्याल रखा जाता है. हालांकि, कई लोग चलकर भी पहाड़ तक पहुंच जाते हैं. लेकिन, रोपवे का इस्तेमाल करने से समय की काफी बचत होती है. ऐसे में पर्यटन विभाग की ओर से यह बड़ा निर्णय लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










