नालंदा के सिलाव में बढ़ा डायरिया का प्रकोप, PHC में रोज पहुंच रहे मरीज

अस्पताल में इलाजरत बच्चा
Nalanda News: भीषण गर्मी और दूषित खानपान के कारण सिलाव प्रखंड क्षेत्र में डायरिया के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना कई मरीजों का इलाज किया जा रहा है और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
Nalanda News (दिलीप कुमार की रिपोर्ट): भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच सिलाव प्रखंड क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है. प्रखंड के विभिन्न गांवों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए सिलाव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे हैं. अस्पताल में आने वाले मरीजों में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की संख्या सबसे अधिक बताई जा रही है.
प्रतिदिन कई मरीजों को चढ़ाया जा रहा सलाइन
स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार प्रतिदिन चार से पांच मरीजों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें सलाइन चढ़ाया जा रहा है. तेज धूप, गर्म हवाओं, दूषित पानी और खानपान में लापरवाही को बीमारी फैलने का मुख्य कारण माना जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों और बासी भोजन के सेवन से भी डायरिया के मामले बढ़े हैं.
अस्पताल में बढ़ाई गई विशेष व्यवस्था
सिलाव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है. अस्पताल में ओआरएस, जरूरी दवाइयों और बेड की पर्याप्त व्यवस्था रखी गई है. डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम लगातार मरीजों के इलाज में जुटी हुई है.
डॉक्टरों ने लोगों को दी सावधानी बरतने की सलाह
पीएचसी के चिकित्सक डॉ. तपेश्वर कुमार ने लोगों से साफ और शुद्ध पानी पीने, खुले में रखे खाद्य पदार्थों से परहेज करने और बासी भोजन नहीं खाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें और अधिक से अधिक तरल पदार्थ लें. साथ ही दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी.
स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अपील
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से डायरिया के लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की है. विभाग का कहना है कि समय पर इलाज मिलने से बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है. ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लगातार अभियान भी चलाया जा रहा है.
Also Read: राष्ट्रीय राजमार्गों पर सख्ती बढ़ी, सड़क सुरक्षा के लिए 12 सदस्यीय निगरानी दल गठित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










