नालंदा के धनेश्वर घाट और शीतला मंदिर में दर्शन का शेड्यूल जारी: घर से निकलने से पहले चेक करें आरती और भोग का समय
Author Santosh Kumar Singh
Updated:
विज्ञापन

शीतला मंदिर
जिले के प्रसिद्ध धनेश्वर घाट मंदिर और मघड़ा स्थित मां शीतला मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दैनिक पूजा-अर्चना और आरती का शेड्यूल जारी किया गया है.
विज्ञापन
Nalanda News: नालंदा. जिले के प्रसिद्ध धनेश्वर घाट मंदिर और मघड़ा स्थित मां शीतला मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दैनिक पूजा-अर्चना और आरती का शेड्यूल जारी किया गया है. गर्मी और भक्तों की भीड़ को देखते हुए फिलहाल दोनों ही मंदिरों के कपाट दिनभर खुले रहेंगे और दोपहर के समय दर्शन पर कोई रोक नहीं होगी. श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार नीचे दिए गए समय पर मंगला आरती और शयन भोग में शामिल हो सकते हैं.
धनेश्वर घाट मंदिर: दैनिक पूजा-अर्चना का समय
- कपाट खुलने का समय: सुबह 4:00 बजे
- मंगला आरती: सुबह 6:00 बजे
- दिनभर का दर्शन: मंदिर के कपाट दोपहर में बंद नहीं होंगे (भक्त दिन में किसी भी समय दर्शन कर सकते हैं).
- शयन आरती, भोग एवं प्रसाद वितरण: शाम 7:00 बजे
मां शीतला मंदिर (मघड़ा): दैनिक पूजा-अर्चना का समय
- कपाट खुलने का समय: सुबह 4:00 बजे
- मंगला आरती: सुबह 8:30 बजे
- दिनभर का दर्शन: दोपहर के समय मंदिर के कपाट बंद नहीं रहेंगे.
- शयन आरती, भोग एवं प्रसाद वितरण: रात 8:30 बजे (यह विशेष शयन आरती और भोग केवल मंगलवार के दिन आयोजित की जाती है).
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










