बिहारशरीफ से सीधे रांची और बोकारो के लिए चलेगी सरकारी बसें, किराया और समय-सारणी जारी

Updated:
विज्ञापन
बिहारशरीफ से सीधे रांची और बोकारो के लिए चलेगी सरकारी बसें, किराया और समय-सारणी जारी

Bihar News: नालंदा से अब रांची और बोकारों आने जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. क्योंकि सरकार जल्द ही बस सेवा शुरू करने जा रही है. सरकार के इस फैसले से बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Bihar News: नालंदा के लिए अच्छी खबर है. जिला मुख्यालय बिहारशरीफ से झारखंड की राजधानी रांची और बोकारो के लिए सरकारी बस सेवा जल्द ही शुरू होने जा रही है. सरकार के इस फैसले से एक ओर जहां यात्रियों को राहत मिलेगी, वहीं बिहार और झारखंड के बीच सार्वजनिक परिवहन संपर्क भी मजबूत होगा. साल 2000 में झारखंड के अलग राज्य बनने के बाद बिहारशरीफ से झारखंड के लिए सरकारी बस सेवा लगभग पूरी तरह बंद हो गई थी. पिछले करीब 25 वर्षों से यात्री निजी वाहनों या असुविधाजनक साधनों पर निर्भर थे. अब इस नई पहल से यह लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है.

परिवहन संपर्क को मिलेगा नया आयाम

बिहारशरीफ डिपो को रांची और बोकारो रूट के लिए चार सरकारी बसें आवंटित की गई हैं. इनमें दो डीलक्स और दो सामान्य बसें शामिल हैं. डिपो प्रबंधक ने बताया कि बिहार सरकार से परमिट की अनुमति मिल गई है, अब केवल झारखंड पथ परिवहन विभाग की स्वीकृति का इंतजार है. अनुमति मिलते ही इन रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा. डीलक्स बसों में यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है.

रांची के लिए शाम 8 बजे बस रवाना होगी

रांची के लिए शाम 8 बजे बस रवाना होगी. हर सीट के पास चार्जिंग पॉइंट जैसी आधुनिक सुविधा उपलब्ध रहेगी. प्रत्येक बस में लगभग 40 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी. यह फैसला बिहार और झारखंड के बीच लोगों को जोड़ने की दिशा में एक बड़ी पहल है. अगर इसे सही तरीके से लागू किया गया, तो न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि दोनों राज्यों के बीच आपसी संपर्क, व्यापार और सामाजिक जुड़ाव भी मजबूत होगा.

Also Read: Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, त्योहारों का रखा जाएगा खास ख्याल

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन