नालंदा में युवक का शव बरामद, विरोध में घंटों का हाइवे जाम

सांकेतिक फोटो
Bihar News: मृतक हैदराबाद मेंरहकर पेंट कंपनी में काम करता था. परिवार वालों का आरोप है कि दोस्तों ने नशे का ओवरडोज देकर उसे बेहोश कर दिया और बाद में उसकी हत्या कर शव को घर के समीप लाकर फेंक दिया है.
Bihar News: नालंदा. नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर मोहल्ला में घर के पास युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई. परिवारवालों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा शव को सड़क पर रखकर आगजनी और हंगामा किया. मृतक की पहचान परवलपुर थाना क्षेत्र के निश्चल गंज निवासी विजय कुमार शर्माके 25 वर्षीय पुत्र दीपू कुमार उर्फ लाला के तौर पर हुई है. मृतक हैदराबाद मेंरहकर पेंट कंपनी में काम करता था. परिवार वालों का आरोप है कि दोस्तों ने नशे का ओवरडोज देकर उसे बेहोश कर दिया और बाद में उसकी हत्या कर शव को घर के समीप लाकर फेंक दिया है.
दोस्तों ने फोन कर के बुलाया था
बीती 20 मई को घर आया था,जबकि पिता विजय कुमार शर्मा पिछले 30 साल से बिहारशरीफ में किराए के मकान पर रहकर घूम घूम कर पेड़ा बेचा करते हैं. मृतक की मां मंजू देवी ने बताया कि शनिवार की शाम मोहल्ले में रहनेवाले दोस्तों ने फोन कर बुलाया, उसके बाद वो नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला, तब रात के करीब 10 बजेएक व्यक्ति ने बताया कि कूड़ा पर एक युवक पड़ा हुआ है. इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.
गुस्साये लोगों ने घंटों रखा सड़क जाम
पोस्टमार्टम के बाद रविवार को परिवार वालेशव को रामचंद्रपुर अजंता सिनेमा के समीप सड़क पर रखकर टायर जलाकर आगजनी करते हुए जमकर हंगामा किया. परिवार वाले दोस्तों की गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे थे. सूचना पर पहुंचे लहेरी थानाध्यक्ष ने कार्रवाई का भरोसा दिया इसके बाद जाम हटाया जा सका. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा, परिवार की ओर से लगाये गये आरोपों की जांच की जा रही है.
Also Read: Bihar Land: बिहार में रिजर्व फैसले का चल रहा खेला, सुनवाई खत्म कर मामला लटका रहे DCLR
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




