शहर के पॉश इलाके से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, एक धराया

बिहारशरीफ : पुलिस ने शहर के पॉश इलाके से बड़ी मात्रा में विदेश शराब बरामद की है. इस मामले में एक की गिरफ्तारी भी की गयी है. उक्त बातों की जानकारी नगर इंस्पेक्टर उदय कुमार ने दी है. इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार की देर रात्रि नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि […]
बिहारशरीफ : पुलिस ने शहर के पॉश इलाके से बड़ी मात्रा में विदेश शराब बरामद की है. इस मामले में एक की गिरफ्तारी भी की गयी है. उक्त बातों की जानकारी नगर इंस्पेक्टर उदय कुमार ने दी है. इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार की देर रात्रि नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर की प्रोफेसर कॉलोनी के एक घर में शराब की एक बड़ी खेप बेचने को लेकर मंगायी गयी है.
सूचना के बाद की गयी छापेमारी में प्रोफेसर कॉलोनी निवासी प्रभांशु कुमार के घर से सात कार्टन (84 बोतल) रॉयल स्टेग की बोतलें बरामद की गयीं. पुलिस ने मौके से गृहस्वामी प्रभांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया. नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि जब्त सभी शराब की बोतलें हरियाणा से मंगायी गयी थीं. बरामद शराब के संबंध में विशेष पूछताछ की जा रही है.
नगर थाना पुलिस ने बताया है कि इस मामले में अभी और लोगों की गिरफ्तारी होनी है. पूछताछ के दौरान कई और शराब तस्करों के नाम पुलिस के संज्ञान में आये हैं. गिरफ्तारी को लेकर चिह्नित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




