शहरी गरीबों को पक्का मकान का सपना होगा साकार
Updated at : 28 Apr 2017 11:55 PM (IST)
विज्ञापन

2625 लोगों का सपना होगा साकार, मंजूरी बिहारशरीफ : शहरी क्षेत्र के वैसे गरीब जो पक्का मकान का सपना वर्षों से देख रहे हैं, लेकिन मजबूरी में नहीं बना पा रहे थे. ऐसे लोगों का सपना अब साकार होने वाला है. बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र के 2625 लोगों को इसका लाभ जल्द मिलने वाला है. […]
विज्ञापन
2625 लोगों का सपना होगा साकार, मंजूरी
बिहारशरीफ : शहरी क्षेत्र के वैसे गरीब जो पक्का मकान का सपना वर्षों से देख रहे हैं, लेकिन मजबूरी में नहीं बना पा रहे थे. ऐसे लोगों का सपना अब साकार होने वाला है. बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र के 2625 लोगों को इसका लाभ जल्द मिलने वाला है. पक्का मकान बनाये जाने के लिए विभाग को भेजी गयी सूची को स्वीकृत कर लिया गया है. शहर के वैसे लोग जिसके घर पक्का का नहीं है उसकी सूची तैयार की गयी थी. वैसे कच्चा मकान वालों की पांच हजार से अधिक घरों की सूची तैयार की गयी थी.
लेकिन जब अधिकारी के द्वारा इसकी क्रांस जांच करायी गयी तो यह संख्या घटकर 2625 पर आकर टिक गयी. गलत सूची को नगर निगम के द्वारा रद्द कर दिया. सच्चे हकदारों की सूची को नगर विकास विभाग के पास भेजा गया था. बताया जाता है कि विभाग के द्वारा सूची को स्वीकृत कर लिया गया.
मकान बनाने के लिये दिये मिलेगे दो लाख रुपये
चयनित लाभार्थी को मकान बनाये जाने के लिये सरकार के द्वारा दो लाख रुपये दिये जाते है. हालांकि मकान बनाने के लिये पैसा दिये जाने के पहले एक बार फिर लाभुकों की जांकरायी जायेगी. साथ ही लाभुकों से शपथ पत्र भी लिया जायेगा. इसके बाद तीन किस्तों में रुपये का भुगतान लाभुकों को किये जयेंगे. अगर पैसा लेकर मकान नहीं बनाने वाले लाभुकों पर कार्रवाई किये जाने के साथ ही रुपये की रिकवरी भी किये जायेंगे. वैसे नगर निगम के द्वारा इस योजना के तहत दौ सौ लोगों को पहले भी लाभ दिलाया जा चुका है.
क्या कहते हैं अधिकारी
शहरी आवास योजना के तहत 2625 लोगों की सूची भेजी गयी थी. जिसकी स्वीकृत मिलने की सूचना है. सर्वे करा कर सूची तैयार करायी गयी है. योजना का लाभ दिये जाने के एक पहले एक बार फिर से चयनित लोगों की जांच करायी जायेगी. इसके बाद ही लाभुकों को योजना का लाभ दिया जायेगा.प्रत्येक लाभुक को दो लाख रुपये तीन किस्तों में दिये जाने का प्रावधान है.
कौशल कुमार,आयुक्त,नगर निगम, बिहारशरीफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




