शॉर्ट सर्किट से होटल में लगी आग, नुकसान

Updated at : 28 Apr 2017 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से होटल में लगी आग, नुकसान

कतरीसराय: गुरुवार को स्थानीय थाना क्षेत्र केबजड़ाचक गांव के समीप मध्य रात को मनोरमा होटल में बिजली के तार से निकली चिंगारी के कारण आग लग गयी. जिसमें करीब पांच लाख रुपये का सामान जल कर राख हो गया. ग्रामीणों के जागने के बाद अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया. तब तक पांच […]

विज्ञापन

कतरीसराय: गुरुवार को स्थानीय थाना क्षेत्र केबजड़ाचक गांव के समीप मध्य रात को मनोरमा होटल में बिजली के तार से निकली चिंगारी के कारण आग लग गयी. जिसमें करीब पांच लाख रुपये का सामान जल कर राख हो गया. ग्रामीणों के जागने के बाद अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया. तब तक पांच लाख के समान जलकर राख हो चुका था. बताया जाता है कि मायापुर निवासी भरत भूषण उर्फ बिहारी कुमार कुछ दिनों पहले ही होटल बनाया था.

अच्छा खासा होटल चल रहा था. जिसमें फ्रीज, मिक्सी, जेनेरेटर, एलइडी, सीडी प्लेयर, पंखा जैसे कई आधुनिक उपकरण लगाये हुए थे. घटना के दिन संचालक रात दस बजे होटल बंद कर घर गया. मध्य रात को अगलगी की घटना हो गयी. संचालक ने बताया कि लगभग घटना में पांच लाख रुपया का सामान जला है. टेबुल, कुर्सी, बरतन, खाने का सामान, 60 कैरेट ठंडा पेय पदार्थ, बाइक सहित सभी इलेक्ट्रोनिक सामान जल कर राख हो गया है. होटल स्टाफ ने बताया कि बिजली के शॉट सर्किट की वजह से आग लगा है. सीओ अश्विनी कुमार ने बताया कि अगलगी की सूचना मिलने पर सुबह स्थल पर पहुंच कर जायजा लिये हैं.

पीड़ित से आवेदन के साथ जरूरी कागजात लेकर आपदा प्रबंधन से बात किया जायेगा. प्रावधान के अनुसार आगे कार्य होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन