गहमागहमी के बीच नामांकन पत्रों की जांच

Updated at : 28 Apr 2017 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
गहमागहमी के बीच नामांकन पत्रों की जांच

350 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गये बिहारशरीफ : शुक्रवार को बिहारशरीफ का तापमान चरम पर तो रहा ही राजनीतिक गलियारे में भी चरम पर रहा. नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची को जारी किया गया. कुल आठ नामांकन पत्रों को रद्द किया गया. विभिन्न कारणों से वैसे प्रत्याशियों का नामांकन […]

विज्ञापन

350 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गये

बिहारशरीफ : शुक्रवार को बिहारशरीफ का तापमान चरम पर तो रहा ही राजनीतिक गलियारे में भी चरम पर रहा. नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची को जारी किया गया. कुल आठ नामांकन पत्रों को रद्द किया गया.
विभिन्न कारणों से वैसे प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया जो शर्तों का पालन नहीं कर रहा था.
नामांकन जांच स्थल पर दो प्रत्याशियों के बीच हाथापाई भी हुई. वार्ड संख्या 29 के दोनों प्रत्याशी एक प्रत्याशी को जाति बदलकर नामांकन का आरोप लगाकर भीड़ गये. लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ. नामांकन स्थल पर दिन भर लोगों का तांता लगा रहा.वार्ड संख्या 28 में भी आरोप-प्रत्यारोप को लेकर एक प्रत्याशी ने आयोग के पास शिकायत भी की. पूरे नगर निगम क्षेत्र में अब 350 अभ्यर्थी मैदान में रह गये हैं. अब देखना यह होगा कि नाम वापस कितने लोग लेते हैं.
रिर्टिनिंग अफसर सह अपर समाहर्ता मो ख्ब्बीर ने बताया कि विभिन्न कारणों से आठ लोगों का नामांकन रद्द किया गया है. नामांकन पत्रों की जांच पारदर्शिता के साथ की गयी. शिकायतों को भी सुना गया. कागजात के आधार पर नामांकन पत्रों की जांच की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन