पावापुरी मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई आइपीडी सेवा
Updated at : 27 Apr 2017 4:39 AM (IST)
विज्ञापन

सहूलियत. मरीजों को रोगों का इलाज कराना हुआ आसान वर्द्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान,पावापुरी के प्राचार्य डॉ जेके दास ने आइपीडी सेवा की शुरुआत की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यहां पर पहले से ही ओपीडी सेवा मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही है. अब आइपीडी सेवा शुरू की गयी है. शल्य चिकित्सा सेवा भी मिलेगी […]
विज्ञापन
सहूलियत. मरीजों को रोगों का इलाज कराना हुआ आसान
वर्द्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान,पावापुरी के प्राचार्य डॉ जेके दास ने आइपीडी सेवा की शुरुआत की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यहां पर पहले से ही ओपीडी सेवा मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही है. अब आइपीडी सेवा शुरू की गयी है.
शल्य चिकित्सा सेवा भी मिलेगी
बिहारशरीफ/गिरियक : वर्द्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान,पावापुरी में मरीजों को अपनी बीमारियों का इलाज कराना और भी आसान हो गया है.बुधवार से इस संस्थान में आईपीडी सेवा शुरू हो गयी.इस सेवा के चालू हो जाने से जिलेवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी.वर्द्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान,पावापुरी के प्राचार्य डॉ.जेके दास ने आईपीडी सेवा की शुरुआत की.इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यहां पर पहले से ही ओपीडी सेवा मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही है. अब आईपीडी सेवा शुरू की गयी है.उन्होंने कहा कि पावापुरी का यह वर्द्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान उच्च कोटि का मेडिकल कॉलेज है.
एक्सरे की भी सुविधा
वर्द्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान,पावापुरी में मरीजों के लिए एक्सरे की भी सुविधा करा दी गयी है.एक्सरे मशीन पूरी तरह से आधुनिक है.चिकित्सकों के सलाह के अनुसार जरूरत मंद रोगियों को एक्सरे की सेवा उपलब्ध करायी जायेगी.यह सेवा रोगियों को नि:शुल्क प्रदान की जायेगी.निकट भविष्य में इस संस्थान में अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी की व्यवस्था करायी जायेगी.
ताकी रोगियों को इसका भी लाभ यहीं पर सुलभ तौर पर मिल सके.इसका लाभ देने के लिए पहल की जा रही है.उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने की दिशा में निरंतर ठोस कदम उठाये जा रहे हैं.
ऑपरेशन की सुविधा
उन्होंने बताया कि यहां पर ऑपरेशन की सुविधा होगी.फिलहाल इस अस्पताल में अभी अपेंडिक्स ,हार्निया,हाइड्रोसिल आदि का ऑपरेशन किया जायेगा.पावापुरी मेडिकल कॉलेज में शीघ्र ही इमरजेंसी इलाज की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी.
इससे आपातकाल में आये गंभीर मरीजों के लिए काफी सहूलियत होगी.यहां तीन पालियों में चिकित्सक ,नन मेडिकल स्टाफ ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.मरीजों को जरूरत के अनुसार सेवा उपलब्ध करायी जायेगी.इस संस्थान में मरीजों के पंजीयन कराने के लिए काउंटर बने हैं. महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग पंजीयन काउंटर हैं.
इसी तरह तरह दवा लेने के लिए भी महिला व पुरुषों के लिए अलग -अलग दवा वितरण काउंटर बने हैं. जहां पर दवा का वितरण किया जाता है. इस मौके पर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ.ज्ञानभूषण,डॉ.पीके चौधरी,डॉ.अशोक कुमार सिंह,डॉ.वीरेन्द्र प्रसाद,डॉ.शरफुद्दीन,डॉ.केके मणि समेत दर्जनों चिकित्सक आदि लोग मौजूद थे.
अस्पताल में तैनात हैं विशेषज्ञ चिकित्सक
मरीजों को अच्छी सेवा प्रदान करने के लिए वर्द्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान,पावापुरी में विशेषज्ञ चिकित्सक पदस्थापित हैं. विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ओपीडी में पहले से ही सेवा दी जा रही थी.अब आईपीडी में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी अपनी सेवा देनी शुरू कर दी है.हर तरह के विशेषज्ञ डॉक्टर हैं.जो मरीजों को चिकित्सा सेवा प्रदान कर रहे हैं. रोस्टर के अनुसार चिकित्सक ड्यूटी कर मरीजों को इलाज करने में लगे हैं. जब यह अस्पताल पूर्ण रूप से स्थापित हो जायेगा तो नालंदा के अलावा नवादा,शेखपुरा समेत आसपास के जिलों के मरीजों को पटना और दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.लिहाजा मरीजों को और उनके परिजनों को काफी राहत होगी.उन्हें आर्थिक बचत भी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




