17 पुलिस पदाधिकारियों की हुई पदस्थापना

Updated at : 26 Apr 2017 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
17 पुलिस पदाधिकारियों की हुई पदस्थापना

बिहारशरीफ : पुलिस केंद्र नालंदा से 17 पुलिस पदाधिकारियों को विभिन्न थानों में पदस्थापित किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए एसपी कुमार आशीष ने बताया कि विधि व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है. जिन पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस लाइन से थानों में पदस्थापित किया गया है, उनमें पुनि केशव […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : पुलिस केंद्र नालंदा से 17 पुलिस पदाधिकारियों को विभिन्न थानों में पदस्थापित किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए एसपी कुमार आशीष ने बताया कि विधि व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है. जिन पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस लाइन से थानों में पदस्थापित किया गया है, उनमें पुनि केशव कुमार मजुमदार को त्वरित विचारण शाखा सदर कोर्ट का प्रभारी बनाया गया है. जबकि पुनि जवाहर प्रसाद यादव को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थित डीआइयू शाखा का प्रभारी बनाया गया है. इसी प्रकार पुअनि राधेश्याम प्रसाद -2 को कअनि बिहार थाना, संतोष कुमार को कअनि लहेरी थाना,

आलोक रंजन कुमार को कअनि बिहार थाना, संजय कुमार रजक को कअनि सोहसराय थाना, अनुप कुमार को कअनि राजगीर थाना, शशि रंजन को कअनि हिलसा थाना, सुल्तान नदाफ को कअनि बिहार थाना, राजेश्वर सिंह को कअनि नूरसराय थाना, राजीव कुमार को कअनि दीपनगर थाना, राजीव कुमार को कअनि दीपनगर थाना, राजेश कुमार सिंह को कअनि राजगीर थाना,

चंद्रकांत सिंह को कअनि लहेरी थाना, अशोक कुमार को कअनि खुदागंज थाना, सुरेश पासवान को अनु. जाति जनजाति थाना, सुनील कुमार खां को लहेरी थाना एवं महेश्वर प्रसाद को बिहार थाना में पदस्थापित किया गया है.

इन सभी पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब अपने अपने नव पदस्थापना वाले स्थान पर योगदान देने का आदेश दिया गया है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन