विकास के लिए हों जागरूक: श्रवण

सिलाव : राजगीर प्रखंड के भूई पंचायत अंतर्गत महादलित टोला खैरा सलारू में रविवार को नालंदा जिला मुसहर विकास संघ के द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास सह संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में नालंदा के सांसद […]
सिलाव : राजगीर प्रखंड के भूई पंचायत अंतर्गत महादलित टोला खैरा सलारू में रविवार को नालंदा जिला मुसहर विकास संघ के द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास सह संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार, राजगीर जिला परिषद् सदस्य शीला कुमारी ने भाग लिया. सभा की अध्यक्षता जदयू के महादलित नेता नवीन कुमार मांझी के द्वारा किया गया.
इस सभा में प्रखंड क्षेत्र के अनेकों गांवों से महादलित परिवार इकट्ठा हुए. सभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सरकार के द्वारा आप लोगों के लिए योजना तो चलायी जा रही है, परंतु इसकी शिक्षा के अभाव में सही जानकारी आप तक नहीं पहुंच पाती है और बिचौलिये आपको समुचित लाभ लेने से वंचित कर देते हैं. सरकार आती रहेगी जाती रहेगी लेकिन आपको अपने अधिकार को समझना है और समस्या को हल करना है. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समस्या पेट की है,
लेकिन इसको समझने की जरूरत है, जिसके लिए इस तरह की गोष्ठी से एवं अपने बीच पढ़े-लिखे नौजवानों से अपनी विकास की बातों को समझें. श्री कुमार ने कहा कि आज ज्यादातर गांव में सड़क, गली-नाली आदि का विकास हो गया है. राजगीर प्रखंड के भूई पंचायत एक उदाहरण के तौर पर पूरे देश में चर्चित है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का राज गरीबों का राज है. वार्ड सदस्यों को शक्ति दी गयी है और वार्ड विकास समिति के गठन कर निचले स्तर से विकास का प्रारूप तैयार किया गया है.
आज पूरे समाज में भ्रष्टाचार व्याप्त है, जिसका सिर्फ एक ही इलाज है कि लोग जागरूक हो. श्रवण कुमार ने कहा कि सरकार ने फैसला लिया है कि ऐसे लोगों को सबसे पहले ऊपर उठाया जाय जो इस समाज में सबसे दबे-कुचले, महादलित, दलित परिवार के लोग हैं, जिसके लिए सरकार के द्वारा योजना बना कर गरीबों का उत्थान करने का काम किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




