ट्रैक्टर व ऑटो की टक्कर में एक की मौत, दो जख्मी

Updated at : 22 Apr 2017 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर व ऑटो की टक्कर में एक की मौत, दो जख्मी

हादसा. दीपनगर थाना क्षेत्र के गोलापुर के पास की घटना ऑटो भाड़े पर लेकर सामान खरीदने जा रहा था बिहारशरीफ बिहारशरीफ/बेन : दीपनगर थाना क्षेत्र के गोलापुर गांव के पास बालू लदे ट्रैक्टर व ऑटो की टक्कर में शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गयी. जबकि दो अन्य लोग जख्मी हो गये. मृतक की […]

विज्ञापन
हादसा. दीपनगर थाना क्षेत्र के गोलापुर के पास की घटना
ऑटो भाड़े पर लेकर सामान खरीदने जा रहा था बिहारशरीफ
बिहारशरीफ/बेन : दीपनगर थाना क्षेत्र के गोलापुर गांव के पास बालू लदे ट्रैक्टर व ऑटो की टक्कर में शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गयी. जबकि दो अन्य लोग जख्मी हो गये. मृतक की पहचान बेन बाजार निवासी किराना दुकानदार 35 वर्षीय अजय कुमार के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि अजय कुमार शुक्रवार को अपनी किराने की दुकान के लिए सामान खरीदने के लिए भाड़े पर ऑटो कर बिहारशरीफ आ रहा था.
इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर से ऑटो की बिहारशरीफ-एकंगरसराय मार्ग में गोलापुर गांव के पास टक्कर हो गयी. इस हादसे में ऑटो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. जिसमें अजय कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. ऑटो चालक व एक अन्य व्यक्ति इस हादसे में जख्मी हो गये. दो घायलों को किसी निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भरती कराया गया है.
दीपनगर के थानाध्यक्ष मो. सुजाउद्दीन ने बताया कि मृतक दुकानदार अजय कुमार का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि इस घटना में ऑटो पर सवार दो अन्य लोग जख्मी हुए हैं. मगर उनकी पहचान नहीं हो सकी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए किसी निजी अस्पताल में भरती दिया गया है. बेन बाजार के लोगों की मानें तो घायलों में एक मकदुमपुर व दूसरा रंणू बिगहा का रहने वाला है. पुलिस ने घटना के संबंध में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
करेंट से युवक की मौत
हरनौत. चेरो ओपी क्षेत्र के द्वारिका बिगहा गांव निवासी स्व. दुखी पासवान के 38 वर्षीय पुत्र रेणु पासवान की मौत करेंट लगने से हो गयी. बताया जाता है कि यह प्याज पटाने के दौरान घटी. घटना शुक्रवार की सुबह में घटी. चेरो ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि सुबह में ग्रामीणों के द्वारा मृतक को खेत में ही गिरा पाया गया था. परिजनों ने बताया कि गांव के ही राजकुमार का खेत बटाई लेकर प्याज का खेती किया था.
जिसे पटाने के लिए मृतक खेत गया था. गलती से बिजली तार छू गया होगा. जिससे मौके पर ही रेणु पासवान की मौत हो गयी. मौके पर पुलिस पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया.
वहीं बिजली विभाग के कनीय अभियंता तरुण कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से मृतक के आश्रितों को चार लाख रुपये मुआवजा दिया जायेगा. मृतक अपने पीछे पत्नी सहित चार लड़की एवं एक पुत्र छोड़ गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन