सीएस का घेराव आज

Updated at : 22 Apr 2017 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
सीएस का घेराव आज

बिहारशरीफ. संविदा कर्मियों की सेवा नियमित करने समेत तेरह सूत्री मांगों को लेकर नालंदा जिले के स्वास्थ्य कर्मी शनिवार को अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करेंगे. मांगों के समर्थन में कर्मी सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव करेंगे. साथ ही सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन स्वास्थ्य कर्मी करेंगे. बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ. संविदा कर्मियों की सेवा नियमित करने समेत तेरह सूत्री मांगों को लेकर नालंदा जिले के स्वास्थ्य कर्मी शनिवार को अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करेंगे. मांगों के समर्थन में कर्मी सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव करेंगे. साथ ही सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन स्वास्थ्य कर्मी करेंगे.
बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले यह कार्यक्रम किया जायेगा. संघ की जिला इकाई के जिला मंत्री संजय कुमार ने बताया कि संविदा पर बहाल कर्मियों की सेवा नियमित करने,समान काम के बदले समान वेतन देने,सातवां वेतन लागू करने समेत कई मांगों को लेकर कर्मी अपनी आवाज को बुलंद करेंगे. उन्होंने बताया कि बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी के बैनर तले मांगों से संबंधित ज्ञापन सिविल सर्जन को सौंपा जायेगा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन