12 को सभी 40 हजार दवा दुकानें रहेंगी बंद

Updated at : 07 Apr 2017 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
12 को सभी 40 हजार दवा दुकानें रहेंगी बंद

पटना : बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (बीसीडीए) के आह्वान पर 12 अप्रैल को राज्य में दवा दुकानें बंद रहेंगी. पटना की मुख्य दवा मंडी गोविंद मित्रा रोड में थोक व खुदरा दवा दुकानदारों ने काली पट्टी लगा कर विरोध शुरू कर दिया है. दवा दुकानदारों की मांग है कि कंप्यूटरीकरण के नाम पर नया […]

विज्ञापन
पटना : बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (बीसीडीए) के आह्वान पर 12 अप्रैल को राज्य में दवा दुकानें बंद रहेंगी. पटना की मुख्य दवा मंडी गोविंद मित्रा रोड में थोक व खुदरा दवा दुकानदारों ने काली पट्टी लगा कर विरोध शुरू कर दिया है.
दवा दुकानदारों की मांग है कि कंप्यूटरीकरण के नाम पर नया लाइसेंस देने पर रोक और हर दुकान में फार्मासिस्ट रखने की अनिवार्यता को तुरंत वापस लिया जाये. बीसीडीए के अध्यक्ष प्रसन्न कुमार सिंह ने बताया कि 12 अप्रैल को राज्य में 40 हजार थोक व खुदरा दवा दुकानों पर पूर्ण तालाबंदी रहेगी. इस दौरान इमरजेंसी दवाएं भी दुकानदार नहीं बेचेंगे. 11 अप्रैल तक वे काली पट्टी लगा कर दवाएं बेचेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन