बरसात से निबटने के लिए प्लान

Updated at : 06 Apr 2017 3:46 AM (IST)
विज्ञापन
बरसात से निबटने के लिए प्लान

नगर निगम ने सफाई के लिए बनायी टीम बिहारशरीफ : बरसात की चुनौतियों से निबटना बिहाशरीफ शहर के लिये काफी टफ होता है. लेकिन चुनौतियों का सामना करने के लिए नगर निगम ने अभी से एक्शन प्लान बनाना शुरू कर दिया है. 28 किलोमीटर दायरे में फैले शहर को बरसात के दिनों में क्लीन रखना […]

विज्ञापन

नगर निगम ने सफाई के लिए बनायी टीम

बिहारशरीफ : बरसात की चुनौतियों से निबटना बिहाशरीफ शहर के लिये काफी टफ होता है. लेकिन चुनौतियों का सामना करने के लिए नगर निगम ने अभी से एक्शन प्लान बनाना शुरू कर दिया है. 28 किलोमीटर दायरे में फैले शहर को बरसात के दिनों में क्लीन रखना मुश्किल नहीं है. छोटी-छोटी तंग गलियां और बेतरतीब बनी नालियां. हल्की बारिश में ही शहर के विभिन्न मोहल्ले में जलजमाव होना आम बात हैं. ऐसे में नगर निगम को कोसना लाजिमी है. शहर की बड़ी से लेकर छोटी नालियों की सफाई के लिए नगर निगम के द्वारा चार टीम बनायी गयी है. हर टीम को जोन निर्धारित कर दिया गया है.
जोन के आधार पर ही सफाइ का दायित्व दिया गया है. बड़ी नालियों की सफाइ के लिए गैंन तैयार किया गया है. हर गैन में 24 सफाइ कर्मी को रखा गया है. पर्व समाप्त होते हुए बड़ी नालियों की उड़ाही कार्य शुरू कर दी जायेगी.मैनुअल के साथ मशीन से भी शहर की सफाई कार्य नगर निगम के द्वारा किया जा रहा है.
जो काम मजदूर से संभव नहीं है वहां सुपर शौकर मशीन को लगाकर नालियों की उड़ाही करायी जा रही है. नगर निगम के द्वारा खरीदी गयी मशीन को लगाकर वर्षों से जाम पड़ी नालियों की सफाइ करायी जा रही है. शहर को साफ रखने के लिए नगर निगम के पास तीन सौ से अधिक सफाई कर्मी है. इसमें रेगुलर व अनुबंध पर बहाल कर्मी भी है. इन कर्मियों में से हर वार्ड में सात से आठ कर्मी को सफाई के लिए तैनात किया गया है. सफाइ को दुरूस्त रखने के लिए नगर निगम के द्वारा पूरे शहर को दो टाइम सफाइ अभियान चलाया जाता है. इसमें सुबह पांच बजे से आठ तक और इसके बाद एक बजे से लेकर तीन बजे तक.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन