एस ड्राइव के दौरान हुई लूटपाट चालीस लीटर छोबा किया नष्ट

Updated at : 04 Apr 2017 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
एस ड्राइव के दौरान हुई लूटपाट चालीस लीटर छोबा किया नष्ट

हरनौत : गोनवां पोआरी के बीच हुई लूटपाट की घटना एसड्राइव के रात में ही घटी.प्रभारी थानाध्यक्ष केडी रॉय ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार अवैध शराब को लेकर एस ड्राइव किया गया था.जिसमें नेहुसा गांव के मिल्कीपर टोला पर रूदल पासवान के घर के नजदीक खेत में प्लास्टिक के कंटेनर में चालीस लीटर छोबा […]

विज्ञापन

हरनौत : गोनवां पोआरी के बीच हुई लूटपाट की घटना एसड्राइव के रात में ही घटी.प्रभारी थानाध्यक्ष केडी रॉय ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार अवैध शराब को लेकर एस ड्राइव किया गया था.जिसमें नेहुसा गांव के मिल्कीपर टोला पर रूदल पासवान के घर के नजदीक खेत में प्लास्टिक के कंटेनर में चालीस लीटर छोबा जब्त कर नष्ट किया गया.

एसडीपीओ निशित प्रिया ने बताया कि अपराधियों को पुलिस द्वारा घेरने का प्रयास शुरू कर दिया गया है.घटना के वक्त हरनौत थानाध्यक्ष अवकाश पर थे.प्रभारी थानाध्यक्ष की तबीयत खराब थी.यह वारदात कमजोर गश्ती का एक परिणाम हो सकता है.उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी व अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर कई तरह का अभियान चलाया जा रहा है.परिणाम भी पॉजिटिव मिल रहे हैं.पुलिस द्वारा घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.निकट भविष्य में अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन