बिजली चोरी के आरोप में नौ लोग धराये, हुआ जुर्माना

Updated at : 31 Mar 2017 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली चोरी के आरोप में नौ लोग धराये, हुआ जुर्माना

नगरनौसा : चंडी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में बीते दिन नगरनौसा कनीय विद्युत अभियंता रंजन कुमार, चंडी थरथरी कनीय विद्युत अभियंता सिंपी रानी एवं आकाश गुप्ता सहायक विद्युत अभियंता चंडी के द्वारा बिजली कर्मी के साथ पुलिस बल द्वारा विद्युत चोरी रोकथाम के लिए छापेमारी की गयी, जिसमें बिजली चोरी करते नौ लोग […]

विज्ञापन

नगरनौसा : चंडी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में बीते दिन नगरनौसा कनीय विद्युत अभियंता रंजन कुमार, चंडी थरथरी कनीय विद्युत अभियंता सिंपी रानी एवं आकाश गुप्ता सहायक विद्युत अभियंता चंडी के द्वारा बिजली कर्मी के साथ पुलिस बल द्वारा विद्युत चोरी रोकथाम के लिए छापेमारी की गयी, जिसमें बिजली चोरी करते नौ लोग धराये,

जिसमें सभी 13 लोगों के ऊपर 86036 रुपये का जुर्माना लगाने के साथ-साथ सभी लोगों के खिलाफ स्थानीय थाना में कनीय विद्युत अभियंता चंडी के द्वारा विद्युत चोरी करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया. इस बात की जानकारी देते हुए कनीय विद्युत अभियंता सिंपी रानी ने बताया कि सतनाग गांव में मुकेश रविदास पर 7408, विजेंद्र रविदास पर 9017, नरेश रविदास पर 11863, अमरकांत कुमार पर 6933, कोरूत गांव के साधु महतो पर 18027, मनोरमा देवी पर 18234, युगेश्वर मांझी पर 5544, उपेंद्र मांझी पर 5544, वृज मांझी पर 3466 रुपये का जुर्माना लगाते हुए सभी के ऊपर थाना में विद्युत चोरी करने को लेकर प्राथमिकी भी दर्ज कराया गया है.

इधर चंडी बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता आकाश गुप्ता ने बिजली से संबंधित शिकायत करने को लेकर पावर हाउस का हेल्पलाइन मोबाइल नंबर जारी किया है. चंडी के लिए 9199683902, नगरनौसा के लिए 7541814806, थरथरी का 7763814600 जारी किया है. उन्होंने बताया कि बिजली लेने और देने तथा शिकायत को लेकर इस हेल्प नंबर पर बेहिचक बात कर सकते हैं, आपको तुरंत सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन