विधवा ने आग लगाकर की आत्महत्या

Updated at : 06 Mar 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
विधवा ने आग लगाकर की आत्महत्या

किवाड़ तोड़ कर शव को पुलिस ने निकाला बिहारशरीफ : कमरे का दरवाजा लॉक कर विधवा ने खुद को आग लगा कर खुदकुशी कर ली. मामला दीप नगर थाना क्षेत्र के मेघी गांव से जुड़ा है. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर अंदर शव को बाहर […]

विज्ञापन

किवाड़ तोड़ कर शव को पुलिस ने निकाला

बिहारशरीफ : कमरे का दरवाजा लॉक कर विधवा ने खुद को आग लगा कर खुदकुशी कर ली. मामला दीप नगर थाना क्षेत्र के मेघी गांव से जुड़ा है. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर अंदर शव को बाहर निकाला. मृतका की पहचान गांव निवासी स्वर्गीय सुनील कुमार की पत्नी कुंती देवी के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में पूछे जाने पर दीप नगर थानाध्यक्ष मो सुजाउद्दीन ने बताया कि महिला के पति का देहांत 15 वर्ष पूर्व हो गया था. इसके चार बच्चे हैं, जो चंडी स्थित नानी घर में रहते हैं. महिला अपने दूसरे ससुराली रिश्तेदारों के साथ अपनी ससुराल में रह रही थी. जांच में यह पता चला है कि महिला का अपने एक पड़ोसी के साथ आये दिन तू-तू-मैं-मैं हुआ करता था. इसी से कुंठित होकर खुदकुशी की घटना को अंजाम दिया गया है.

वहीं मृतका के परिजनों ने इस घटना के लिए ससुराल के दूसरे रिश्तेदारों को जिम्मेवार ठहराते हुए जला कर हत्या कर दिये जाने की बात पुलिस को कही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है. शव का पोस्टमार्टम करा कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन