बिहार : नालंदा में सीआरपीएफ जवान ने किया नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म

Updated at : 06 Mar 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : नालंदा में सीआरपीएफ जवान ने किया नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म

नालंदा (हरनौत) : बिहार में नालंदा जिले के हरनौत में स्थानीय थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ सीआरपीएफ जवान के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता छात्रा ने बताया कि शनिवार की शाम को जीडीएम कॉलेज के पीछे शौच करने के लिए गयी थी कि […]

विज्ञापन

नालंदा (हरनौत) : बिहार में नालंदा जिले के हरनौत में स्थानीय थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ सीआरपीएफ जवान के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता छात्रा ने बताया कि शनिवार की शाम को जीडीएम कॉलेज के पीछे शौच करने के लिए गयी थी कि घात लगाये गांव के ही एक 22 वर्षीय युवक एवं सीआरपीएफ जवान है. दोनों मिल कर जबरदस्ती लड़की को पकड़ कर बगीचे की तरफ ले भागे, जिसके बाद लड़की के ही कपड़े से मुंह बंद कर दिया. लड़की की जोर से चिलाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने देख कर हल्ला किया. इस वजह से ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी.

पीड़िता की मां को ग्रामीण लोगों ने आपस में बैठ कर पंचायती कर दी लेकिन दोषी लोग रविवार को पीड़िता के घर पर चढ़ कर उनके भाई को जान मारने एवं लड़की को भगा ले जाने की धमकी देने लगा. कहा कि केस करेगा, तो जान से मार देंगे. घटना के बाद पीड़ित परिवार भयभीत है. इसके बाद ग्रामीणों की मदद से पीड़ित ने हरनौत थाना पहुंच कर मामला दर्ज कराया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला थाना नहीं पहुंचा है. पीड़िता के आने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन