रेपकांड में एफएसएल टीम की गवाही हुई समाप्त
Updated at : 05 Mar 2017 1:30 AM (IST)
विज्ञापन

आरोपित विधायक को विस सत्र में भाग लेने का कोर्ट से अनुरोध बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के पाक्सो स्पेशल प्रथम एडीजे शशि भूषण प्रसाद सिंह के कोर्ट में नाबालिग छात्रा दुष्कर्म कांड में एफएसएल टीम के दो सदस्यों विपिन कुमार चौधरी व राजकुमार भारती के परीक्षण के साथ ही गवाही दो दिनों में समाप्त कर […]
विज्ञापन
आरोपित विधायक को विस सत्र में भाग लेने का कोर्ट से अनुरोध
बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के पाक्सो स्पेशल प्रथम एडीजे शशि भूषण प्रसाद सिंह के कोर्ट में नाबालिग छात्रा दुष्कर्म कांड में एफएसएल टीम के दो सदस्यों विपिन कुमार चौधरी व राजकुमार भारती के परीक्षण के साथ ही गवाही दो दिनों में समाप्त कर ली गयी. प्रथमत: हाईिडस्क निदेशक विपिन कुमार चौधरी की गवाही पूर्व में ली गयी थी. जबकि उसके बाद मामले से फोटोग्राफी निदेशक राजकुमार भारती का परीक्षण अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार, स्पेशल पीपी सोमेश्वर दयाल तथा कैसर इमाम ने किया. जिसमें साक्षी ने बताया कि मामले के संपूर्ण फोटो मेमोरी काउर् उसी ने बनाये थे व पैकिंग उसके समक्ष हुई थी.
प्रतिपरीक्षण वीरेन कुमार व कमलेश कुमार अधिवक्ता, संजय कुमार, वीरमणि कुमार ने आरोपी राजवल्लभ, सुलेखा, राधा, टुसी, छोटी व पुष्पंजय पक्ष से की. इसके दौरान साक्षी ने बताया कि मैंने ही फोटो किया व बनाया था. मेमोरी कार्ड तथा हाईिडस्क मैंने ही तैया किया था. जिसका रिक्वीजीशन विपिन कुमार चौधरी ने बताया था. यह पूछे जाने पर कि फोटोग्राफी कौन से कैमरे से हुई तथा सामग्रियों का टंकन किसने किया गवाह ने अनभिज्ञता जातिर करते हुए कहा कि इस संबंध में मुझे जानकारी नहीं है. अभियोजन पक्ष से 13 आरोपपत्र गवाहों के परीक्षण रद्द करने की अर्जी कोर्ट को दी जा चुकी है.
अगले दिन एसीजेएम रेशमा वर्मा जिन्होंने पीडि़ता का 164 का बयान दर्ज किया था तथा स्वर्ण प्रभात जेएम जिनका स्थानांतरण हो चुका है और उन्होंने पीडि़ता के पिता का बयान दर्ज किया था का परीक्षण होगा. जिसके लिए समन भेजा जा रहा है. संभावना है कि इसके बाद साक्ष्य परीक्षण इस मामले में समाप्त होगा. आरोपी नवादा विधायक राजवल्लभ प्रसाद ने पूर्व में विधान सभा सत्र में भाग लेने पर आदेश के लिए कोर्ट को अर्जी सौंपी थी. जिस पर अब तक कोई आदेश कोर्ट से नहीं दिया गया है. अधिवक्ता वीरमणि कुमार ने विधायक पक्ष से इस पर शीघ्र आदेश करने का कोर्ट से अनुरोध किया. जिससे सत्र में भाग लेने की स्थिति स्पष्ट हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




