नाबालिग को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Updated at : 05 Mar 2017 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

बिहारशरीफ : शौच के लिए घर से अकेली निकली एक नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के तीन दिनों के बाद पीड़िता ने महिला थाने में दो आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. घटना जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है. घटना की पुष्टि करते […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : शौच के लिए घर से अकेली निकली एक नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के तीन दिनों के बाद पीड़िता ने महिला थाने में दो आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. घटना जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है. घटना की पुष्टि करते हुए महिला थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि नाबालिग अपने गांव स्थित घर से 1 मार्च को अकेले शौच के लिए निकली थी. इसी बीच गांव के ही दो युवक रावत व राहुल ने लड़की को रास्ते से अगवा कर पास के खेत में ले जाकर बारी -बारी से दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी पीड़िता द्वारा सबसे पहले अपने माता-पिता को दी गयी.

पीड़िता ने बताया है कि उक्त दोनों युवकों द्वारा पूर्व में छेड़खानी की घटना को भी अंजाम दिया गया था. लोकलाज की डर से वह इस बात की जानकारी नहीं दे पा रही थी.महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में उक्त बातों की चर्चा की है.पीड़िता को महिला पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.इधर महिला थाना पुलिस कांड दर्ज करने के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गयी है.आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर एक टीम का गठन किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन