सूबे में तेजी से हो रहा विकास
Updated at : 27 Feb 2017 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

सफलता. हर घर को बिजली व नल से जल पहुंचा रही सरकार बिहारशरीफ : ग्रामीण विकास सह संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सूबे में तेजी से विकास कार्य हो रहा है. गांव से लेकर कसबों व टोलों तक पहुंच रही है विकास की रोशनी. मंत्री ने […]
विज्ञापन
सफलता. हर घर को बिजली व नल से जल पहुंचा रही सरकार
बिहारशरीफ : ग्रामीण विकास सह संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सूबे में तेजी से विकास कार्य हो रहा है. गांव से लेकर कसबों व टोलों तक पहुंच रही है विकास की रोशनी. मंत्री ने रविवार को एनएच 31 से विजवनपर आइटीआइ कॉलेज तक पथ निर्माण कार्य का उद्घाटन करते हुए कहीं. मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार निरंतर विकास की ओर आगे बढ़ रहा है. हर घर तक बिजली पहुंचायी जा रही है.
लोगों के घरों तक पेयजल की व्यवस्था की जा रही है. बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने में लगी है. सूबे में शिक्षा को बढ़ावा देने में सरकार लगी है. शिक्षा के विकास के लिए निरंतर ठोस कदम उठाये जा रहे हैं. गांवों तक आने जाने के लिए सरकार सड़क बनाने में लगी है. विकास रोशनी हर तबके तक तक पहुंचायी जा रही है.
साथ ही खेती को बढ़ावा देने के लिए भी सूबे में कई योजनाएं चलायी जा रही है. इस मौके पर राजगीर विधायक रवि ज्योति ने कहा कि यह सड़क बन जाने से राजगीर व नालंदा विधानसभा के लोगों को आने जाने में काफी सहूलियत होगी.बिहार सरकार गरीबों के उत्थान के लिए कई कदम उठायी है.इस मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष संजय कुशवाहा,मनोज कुमार,सुधीर कुमार,धनंजय देव,बबलू सिंह,देवी लाल,संजय राय समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




