गया से अपहृत दो बच्चे बरामद, अपहर्ता धराये

Updated at : 24 Feb 2017 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
गया से अपहृत दो बच्चे बरामद, अपहर्ता धराये

दो गिरफ्तार,हथियार व एक कारतूस बरामद बिहारशरीफ\एकंगरसराय. नालंदा पुलिस ने गया से अपहृत एक बालक व एक किशोरी को जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के बढौना विशुनपुर गांव से गुरुवार को सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस ने मौके से दो अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अारोपितों के पास से पुलिस ने एक कारबाइन […]

विज्ञापन
दो गिरफ्तार,हथियार व एक कारतूस बरामद
बिहारशरीफ\एकंगरसराय. नालंदा पुलिस ने गया से अपहृत एक बालक व एक किशोरी को जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के बढौना विशुनपुर गांव से गुरुवार को सकुशल बरामद कर लिया.
पुलिस ने मौके से दो अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अारोपितों के पास से पुलिस ने एक कारबाइन व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है.उक्त बातों की पुष्टि नालंदा के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने की है.घटना को अंजाम देने के बाद दोनों को अपहरणकर्ता नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के बिशुनपुर बढौना गांव निवासी राम सज्जन तिवारी के घर ले आये थे. अपराधियों द्वारा उसी गांव से अपहृत के परिजनों से मोबाइल पर फिरौती की रकम मांगी जा रही थी. घटना के संंबंध में बताया जाता है कि पांच वर्षीय ऋषभ अपनी मौसी के साथ गया शहर के पंचायाती आखाड़ा के पास गोलगप्पा खाने आया था,जहां अनीषा को जानने वाला एक व्यक्ति उन दोनों को बाइक पर बैठा कर तेल्हाड़ा ले आया. बालक गया के पंचायती अखाड़ा स्थित अपने नानी घर में रहता था.
वह मूल रूप से औरंगाबाद जिले के उपहार थाना क्षेत्र के तेतीसवां गांव का रहने वाला है.उसके बालक के पिता अमित प्रकाश पेशे से किसान हैं. अपहरण की यह घटना 22 फरवरी को घटी थी.अपहरणकर्ताओं द्वारा 5 लाख रुपये की फिरौती की मांग की जा रही थी. अपहरणकर्ता जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के बढौना विशुनपुर गांव के यादवेंदु दूबे व रामसज्जन तिवारी सहित अपहरण की घटना में प्रयोग किये जाने वाले एक बाइक को भी बरामद कर लिया.
यादवेंदु दूबे को गया पुलिस अपने साथ ले गयी.वहीं रामसज्जन तिवारी को नालंदा पुलिस गिरफ्तार कर ली. अपहरण की इस घटना में यादवेंदु दूबे की पूरी सलिप्तता होने की बात पुलिस बता रही है.गया के कोतवाली थानाध्यक्ष अजय कुमार ने टेलीफोन पर बताया कि इस संबंध मेंं कोतवाली थाना कांड संख्या 76/17 दर्ज किया गया था.कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि मोबाइल नंबर को ट्रैस कर अपराधियों तक पहुंचा जा सका.
मनमानी के आरोप में दर्ज करायी प्राथमिकी
हिलसा : युवती को अकेली देख बुरी नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने छेड़छाड़ का प्रयास किया. इस मामले में पीडि़ता के द्वारा हिलसा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को हिलसा थाना क्षेत्र के खोरमपुर गांव निवासी एक युवती अपने घर में बैठ कर अकेली टीवी देख रही थी. अन्य परिवार पड़ोस के घर गये हुए थे. तभी युवती को अकेली पाकर गांव के ही रवि कुमार नामक युवक घर के अंदर बुरी नीयत से घुस गया और टीवी देख रही युवती को जबरन हाथ पकड़ कर आंगन में लाया.
पीडि़ता ने काफी आरजू विनती की परंतु कुछ नहीं सुना, फिर उक्त बदमाश की मंशा को भांपते हुए युवती शोर मचाने लगी. इस संबंध में पीड़िता के द्वारा हिलसा थाना में आवेदन देकर गांव के ही रामप्रवेश चौधरी के पुत्र रवि कुमार को नामजद अारोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन