दर्शनीय स्थलों को दिया जायेगा नया लुक
Updated at : 24 Feb 2017 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

मुहिम. स्मार्ट सिटी का दर्जा मिला तो 1798 एकड़ का होगा विकास मिलेंगे एक हजार करोड़ रुपये, होगा लाभ बिहारशरीफ : अगर सबकुछ ठीक रहा और स्मार्ट सिटी का दर्जा नगर निगम को मिल गया तो बिहारशरीफ शहर और भी चकाचक हो जायेगा. शहर के 1798 एकड़ का एरिया को विकसित किया जायेगा. वर्तमान बिहारशरीफ […]
विज्ञापन
मुहिम. स्मार्ट सिटी का दर्जा मिला तो 1798 एकड़ का होगा विकास
मिलेंगे एक हजार करोड़ रुपये, होगा लाभ
बिहारशरीफ : अगर सबकुछ ठीक रहा और स्मार्ट सिटी का दर्जा नगर निगम को मिल गया तो बिहारशरीफ शहर और भी चकाचक हो जायेगा. शहर के 1798 एकड़ का एरिया को विकसित किया जायेगा. वर्तमान बिहारशरीफ शहर को ही विकास करने का प्रपोजल नगर निगम के द्वारा दिया गया है.
हालांकि स्मार्ट सिटी के पहले राउंड में जो प्रपोजल दिया गया था वह शहर का विस्तार व ग्रीन फील्ड का था. दूसरे चरण में जो प्रपोजल बना है उसमें शहर को विकास करने की प्रमुखता है. इसके लिए शहर के 46 वार्डो के कुछ-कुछ एरिया को लिया गया है. स्मार्ट सिटी के प्रपोजल के अनुसार डेढ़ लाख लोगों को फायदा पहंुचाना नगर निगम का उद्देश्य है. चर्चा है कि स्मार्ट सिटी का दर्जा मिला तो एक aहजार करोड़ रुपये मिलेंगे.
पहले चरण में पांच सौ करोड़ तो मिलना तय है. वर्तमान समय में देश के 46 शहरों के बीच स्मार्ट सिटी की प्रतियोगिता जारी है. स्मार्ट सिटी के लिए 15 मार्च तक शहर के लोगों की राय भी ऑनलाइन ली जा रही है. शहर के लोग अपना बहुमूल्य राय दे सकते है. दी गयी राय अगर प्रपोजल के अनुसार नहीं होने पर उसमें सुधार किया जायेगा. स्मार्ट सिटी के लिए बिहारशरीफ नगर निगम दो साल से संघर्ष कर रहा है. दूसरे चरण में मात्र चार से पांच अंक कम रहने के कारण बिहारशरीफ पीछे रह गया है.
गंदे जल को फिल्टर करने की है योजना
शहर में वर्तमान समय में नालियों के पानी की निकासी करना शहर के लिए सबसे बड़ा चुनौती है. इसे दूर करने के लिए नगर निगम दस साल से प्रयास कर रहा है,लेकिन पूर्ण रूप से सफलता नहीं मिल रहा है. स्मार्ट सिटी के प्रपोजल के अनुसार इसे प्राथमिकता दिया गया है. नालियों के पानी की निकासी के लिए शहर की संरचना के अनुसार अंडर ग्राउंड नाले का निर्माण कराया जायेगा.शहर की सभी नालियों को बड़े नाले से जोड़े जायेंगे. और एक स्थान पर उक्त नालियों के पानी को फील्डर करने के लिए मशीन लगायी जायेगी.
उक्त पानी से जरूरत के अनुसार शहर के बाहर खेतों तक पहुंचाने का विकल्प भी तैयार होगा. शहर में कई ऐसे दर्शनीय स्थल हैं जो आज तक पर्यटन मानचित्र पर नहीं हैं. इसके कारण बिहारशरीफ की ख्याति को कम करके आंका जाता है. स्मार्ट सिटी के प्रपोजल में इसको स्थान दिया गया है. दर्शनीय स्थल बाबा मणिराम अखाड़ा, बाबा मखदूम, हिरण्य पर्वत से लेकर अन्य स्थानों को विकसित करके नया लुक दिया जायेगा ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिलेे. शहर में मौजूद तालाबों का सौर्दर्यीकरण करने का भी प्रपोजल है.
क्या कहते है अधिकारी
स्मार्ट सिटी का दर्जा बिहारशरीफ को मिलेइसके लिए मेहनत की जा रहीं है. शहर के लोग अपने विचार 15 मार्च तक दे सकते हैं. प्रपोजल में सुधार कर जोड़े जा सकेंगे .
कौशल कुमार, नगर आयुक्त नगर निगम बिहारशरीफ
क्या कहते हैं मेयर
स्मार्ट सिटी मिलने से शहर का सर्वागीण विकास तय है. शहर के 1798 एकड़ भू-भाग का चयन इसके लिए किया गया है. प्रपोजल में पर्यटन स्थलों को विकसित किया जायेगा.
सुधीर कुमार, मेयर नगर निगम बिहारशरीफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




