दुष्कर्म के बाद युवती की गला दबा हत्या

Updated at : 23 Feb 2017 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद युवती की गला दबा हत्या

बेन थाना क्षेत्र के सोनवर्षा खंधा में िमला शव बिहारशरीफ : अपराधियों ने लगभग 20 वर्षीया युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला दबा कर उसकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद शव को सुनसान स्थान पर फेंक कर फरार हो गये. पुलिस ने युवती के शव को नालंदा जिले के […]

विज्ञापन

बेन थाना क्षेत्र के सोनवर्षा खंधा में िमला शव

बिहारशरीफ : अपराधियों ने लगभग 20 वर्षीया युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला दबा कर उसकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद शव को सुनसान स्थान पर फेंक कर फरार हो गये. पुलिस ने युवती के शव को नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के सोनवर्षा खंधा से बुधवार की सुबह बरामद किया है. मृतका के गरदन पर काले रंग का गहरा निशान हैं. युवती ने हरे रंग की चेकदार सलवार सूट पहन रखी है. चिकित्सकों के अनुसार शव एक से दो दिन पुराना हो सकता है.
शरीर के ऊपरी भाग में भी चोट के निशान पाये गये हैं. कयास लगाया जा रहा है कि युवती के साथ किसी दूसरे स्थान पर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गयी और शव को उक्त स्थान पर लाकर फेंक दिया गया है. बुधवार को लोगों ने जब शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची वेन थाना पुलिस ने शव की पहचान के अथक प्रयास किये गये, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. जिस स्थान पर युवती का शव फेंका हुआ था, वहां
दुष्कर्म के बाद युवती…
संघर्ष के भी कोई निशान नहीं पाये गये हैं. मृतका के दाहिने पैर में एक चप्पल पाया गया है, जबकि दूसरा चप्पल नहीं था. वेन थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि युवती की हत्या किस स्थिति में की गयी. शव की पहचान के लिए प्रयास किये जा रहे हैं. पहचान होने के बाद मामले का जल्द खुलासा कर दिया जायेगा. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन