जिले में पुलिस सप्ताह की रूपरेखा तैयार

Updated at : 23 Feb 2017 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में पुलिस सप्ताह की रूपरेखा तैयार

बिहारशरीफ : नालंदा जिले मे 22 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाले पुलिस सप्ताह की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है. इससे संबंधित एक आवश्यक दिशा-निर्देश एसपी ने बुधवार को जारी किया है. अपने जारी निर्देश में एसपी ने बताया है कि इस आयोजन में जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों की सहभागिता […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : नालंदा जिले मे 22 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाले पुलिस सप्ताह की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है. इससे संबंधित एक आवश्यक दिशा-निर्देश एसपी ने बुधवार को जारी किया है.

अपने जारी निर्देश में एसपी ने बताया है कि इस आयोजन में जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों की सहभागिता होनी है.
एसपी ने बताया कि उक्त अवधि में प्रतिदिन पुलिस केंद्र में बिहार पुलिस का झंडा फहराया जायेगा. इसके अलावे जिले के सभी पुलिस थानों,ओपी व अन्य पुलिस प्रतिष्ठान परिसरों में पौधारोपण की जायेगी.
इस दौरान रन फॉर पीस के तहत कई तरह के खेल के आयोजन भी किये जायेंगे,जिसमें युवाओं की सहभागिता होगी.
बच्चों के लिए शराबबंदी के विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता, युवाओं के लिए स्कूल व कॉलेज में पुलिस-पब्लिक रिलेशनस के विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, पुलिस के सहयोगियों को सम्मानित करने व उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पुरस्कृत करने जैसे आयोजन किये जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन