अपराध की योजना बनाते दो धराये

बिहारशरीफ : अपराध की योजना बनाते दो अपराधियों को पुलिस ने धर-दबोचा. गिरफ्तारी के वक्त सभी अपराधी शराब पी रहे थे. तलाश के क्रम में उनके पास से एक देसी लोडेड देसी पिस्तौल, शराब की पांच बोतल व दो मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस को यह बड़ी सफलता शहर के रामचंद्रपुर स्थित बाजार समिति […]
बिहारशरीफ : अपराध की योजना बनाते दो अपराधियों को पुलिस ने धर-दबोचा. गिरफ्तारी के वक्त सभी अपराधी शराब पी रहे थे. तलाश के क्रम में उनके पास से एक देसी लोडेड देसी पिस्तौल, शराब की पांच बोतल व दो मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस को यह बड़ी सफलता शहर के रामचंद्रपुर स्थित बाजार समिति परिसर से शुक्रवार की देर रात्रि मिली. छापेमारी के दौरान तीन अपराधी मौके से भागने में सफल रहे. एसडीपीओ निशित प्रिया ने बताया कि लहेरी
थाना पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी बाजार समिति परिसर में कुछ अपराधी अपराध की योजना बना रहे हैं. सूचना के बाद मौके पर पहुंची लहेरी थाना पुलिस ने उक्त स्थान से दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार होने वाले अपराधियों में लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी निवासी पंकज कुमार उर्फ गैंडा व सुरज कुमार शामिल हैं. प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में दोनों अपराधियों ने पुलिस को बताया कि उक्त स्थान पर हम सभी कोई मुन्ना पासवान के नेतृत्व में उक्त स्थान पर जुटे थे. वहां से शहर के पटेल नगर के किसी घर में डकैती की घटना को अंजाम देना था.अपराधियों ने पुलिस के समक्ष स्वीकारा है कि पिछले दिनों शहर के शिक्षक नगर में घटी भीषण डकैती की घटना में संलिप्तता थी. एसडीपीओ ने बताया कि अपराधियों के पास जब्त मोबाइल फोन की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




