अवैध बालू उत्खनन में चार ट्रैक्टरों को किया गया जब्त
Updated at : 18 Feb 2017 12:05 AM (IST)
विज्ञापन

अवैध बालू उत्खनन में चार ट्रैक्टरों को किया गया जब्त बिहारशरीफ : अवैध बालू उत्खनन पर प्रशासन सतर्क है. शुक्रवार को जिला खनन विभाग ने कार्रवाई की है. विभाग के द्वारा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गयी. सहायक निदेशक शैलेन्द्र नाथ ने बताया कि मकदुआने गांव के पास नदी में अवैध उत्खनन […]
विज्ञापन
अवैध बालू उत्खनन में चार ट्रैक्टरों को किया गया जब्त
बिहारशरीफ : अवैध बालू उत्खनन पर प्रशासन सतर्क है. शुक्रवार को जिला खनन विभाग ने कार्रवाई की है. विभाग के द्वारा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गयी.
सहायक निदेशक शैलेन्द्र नाथ ने बताया कि मकदुआने गांव के पास नदी में अवैध उत्खनन चार ट्रैक्टर के द्वारा किया जा रहा था. प्रशासन को देखते ही वाहन चालक व अन्य लोग वाहन छोड़कर फरार हो गया . उक्त सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया है. अवैध तरीके से बालू उत्खनन करने वाले वाहनों के चालकों व मालिकों पर स्थानीय मानपुर थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है. इन सभी के खिलाफ लघु खनिज उत्खनन नियमावली के तहत कार्रवाई की गयी है. अधिकारियों ने जिले के किसी भी क्षेत्र में अवैध उत्खनन करने वालों पर कड़ी नजर रखने और कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




