सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Updated at : 07 Feb 2017 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

बिंद : स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की देर रात बिंद बेनार मुख्य मार्ग में भट्टातर के पास गौसनगर निवासी रामाकांत महतो के 24 वर्षीय पुत्र रीतिकेश कुमार की मौत हो गयी़ वे अपने साथी भूषण प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र गोलु कुमार के साथ बिंद से मोहिधिपुर जा रहे थे. जैसे ही भट्टापर पहुंचे […]

विज्ञापन

बिंद : स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की देर रात बिंद बेनार मुख्य मार्ग में भट्टातर के पास गौसनगर निवासी रामाकांत महतो के 24 वर्षीय पुत्र रीतिकेश कुमार की मौत हो गयी़ वे अपने साथी भूषण प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र गोलु कुमार के साथ बिंद से मोहिधिपुर जा रहे थे. जैसे ही भट्टापर पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात ट्रक की रौशनी से आंख चिलमिला गया और अपना संतुलन खो दिये एवं वहां रखे ईंटों से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक सवार रीतिकेश कुमार की मौत मौके पर हो गयी. बताया जाता है कि रीतिकेश कुमार अपने साथी गोलू कुमार के बहन की शादी में आया था.

शादी का ही सामान लाने में ही यह घटना घटी. इस मौके पर बिंद थाना प्रभारी राकेश कुामर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन