भुई गांव में कचरा प्रबंधन के काम को सराहा

Updated at : 03 Feb 2017 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
भुई गांव में कचरा प्रबंधन के काम को सराहा

राजगीर : प्रखंड के भुई गांव स्थित कचरा प्रबंधन कार्य को देखने के लिए महाराष्ट्र कैडर के परिक्षमान आइएस पंकज कुमार,उड़ीसा के दत्ना, कर्नाटक की प्रीती एवं उत्तराखण्ड के अनुराधा गुरुवार को भुई पहुंचे. इस कचरा प्रबंधन को देखकर सभी लोग काफी आश्चर्जचकित हुए. उन्होंने कहा कि भुई गांव स्थित कचरा प्रबंधन कार्य एक अदभुत […]

विज्ञापन

राजगीर : प्रखंड के भुई गांव स्थित कचरा प्रबंधन कार्य को देखने के लिए महाराष्ट्र कैडर के परिक्षमान आइएस पंकज कुमार,उड़ीसा के दत्ना, कर्नाटक की प्रीती एवं उत्तराखण्ड के अनुराधा गुरुवार को भुई पहुंचे. इस कचरा प्रबंधन को देखकर सभी लोग काफी आश्चर्जचकित हुए. उन्होंने कहा कि भुई गांव स्थित कचरा प्रबंधन कार्य एक अदभुत कार्य है.

ग्रामीण क्षेत्र में कचरा को घर घर से इकठठा कर कचरे से मोटी रुपया कमाने का जरिया अपने आप में एक अनूठा कार्य है. यहां के ग्रामीणों में काफी दूरगामी सोच है जो देश दुनिया को नई राह दिखा सकता है. उक्त बातें कर्नाटक,ओडिसा ,महाराष्ट्र,एवं उत्तराखण्ड के परिक्षमान चार सदस्यीय टीम ने कहा. उन्होंने भुई गांव स्थित पुराणी पंचायत भवन में चल रही कचरा प्रबंधन एवं कचरे से जैविक, अजैविक खाद, कीटनाशक पदार्थ के साथ-साथ गांव की गली महल्ले को बारीकी से देखा एवं कचरे प्रबन्धन में कार्य कर रही जीविका की महिलाओं व मुखिया सहित पंचायत प्रतिनिधियों से बात की.

चार सदस्यीय टीम ने लगभग एक घण्टे तक भुई गांव में रह कर देखा. उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्य देश दुनिया में करने की जरूरत बताया. इसके बाद मुख्य मंत्री के सात निस्चय योजना के तहत हुय पहेतिया में हर घर जल, नल, पक्की गली, नली योजना कार्य को भी बारिकी से देखा. कार्य को देख काफी गदगद दिखे टीम के लोग. इतना ही नहीं जाते-जाते पंचायत के मुखिया सुप्रिया सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य पिन्टू कुमार, जिला परिषद सदस्य शीला कुमारी को इस कार्य करने के लिये धन्यवाद भी दिया. इस अवसर पर राजगीर भूमि उपसमाहर्ता प्रभात कुमार ने विस्तार से जानकारी दी. इस अवसर पर मुखिया सुप्रिया सिन्हा, पिन्टू कुमार, सुधिर कुमार, नवीन मांझी, विजय कुमार निराला, जिविका की महिला मधु कुमारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन