रेपकांड में एसआइ सह जिला सूचना पदाधिकारी का परीक्षण

बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के पाक्सो स्पेशल न्यायाधीश शशिभूषण प्रसाद सिंह के कोर्ट में चल रहे नाबालिग छात्रा दुष्कर्म कांड में 14 वें गवाह को पेश किया गया. 14 वें गवाह के रूप में एसआइ सह जिला सूचना पदाधिकारी आलोक कुमार का आंतरिक परीक्षण अभियोजन पक्ष स्पेशल पीपी सोमेश्वर दयाल, मो. कैसर इमाम व अधिवक्ता […]
बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के पाक्सो स्पेशल न्यायाधीश शशिभूषण प्रसाद सिंह के कोर्ट में चल रहे नाबालिग छात्रा दुष्कर्म कांड में 14 वें गवाह को पेश किया गया. 14 वें गवाह के रूप में एसआइ सह जिला सूचना पदाधिकारी आलोक कुमार का आंतरिक परीक्षण अभियोजन पक्ष स्पेशल पीपी सोमेश्वर दयाल, मो. कैसर इमाम व अधिवक्ता जितेंद्र कुमार ने किया.
इस दौरान गवाह से पद एवं कार्य से संबंधित सवाल पूछे गये. जिनके जवाब में कहा गया कि वह एसआइ है व जिला सूचना पदाधिकारी ने पद पर वर्तमान में कार्यरत है. साक्षी ने बताया कि घटना के बाद अभियुक्त का दस मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल उसने ही निकाला था तथा इसका रिपोर्ट भी किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




