फाइनल महिला दंगल में बिहार और झारखंड का रहा दबदबा

Updated at : 17 Jan 2017 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
फाइनल महिला दंगल में  बिहार और झारखंड का रहा दबदबा

राजगीर : मकर मेला के तीसरे दिन यहां दंगल प्रतियोगिता और महिला दंगल का फाइनल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. वहीं दूसरी ओर महिला रेस 200 मीटर और पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इस क्रम में महिला दंगल प्रतियोगिता के फाइनल में बिहार और झारखंड का दबदवा रहा. प्रतियोगिता के दौरान पुरुष एवं महिला […]

विज्ञापन

राजगीर : मकर मेला के तीसरे दिन यहां दंगल प्रतियोगिता और महिला दंगल का फाइनल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. वहीं दूसरी ओर महिला रेस 200 मीटर और पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इस क्रम में महिला दंगल प्रतियोगिता के फाइनल में बिहार और झारखंड का दबदवा रहा.

प्रतियोगिता के दौरान पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों ने खुब जो अजमाइश किया. इस अवसर पर दंगल के संयोजक साधु शरण यादव ने कहा कि राजगीर में पहली बार महिला दंगल प्रतियोगिता कराया गया है. मगध सम्राज्य की कभी राजधानी रहे यह राजगीर कि धरती में दंगल प्रतियोगिता का प्राचीन काल से ही महत्व रहा है. . इस अवसर पर संयोजक बिरेन्द्र कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि राजमजी यादव, महेन्द्र यादव, अशोक यादव, उमराव प्रसाद निर्मल, रणवीर कुमार रत्नाकर, अभिषेक कुमार उर्फ गोलु, अनुपम कुमार, बिरजू राजवंशी, रेफरी गुलमोहमद खान सहित अन्य मौजूद थे.
प्रतियोगिता एक नजर में:-
-महिला दंगल प्रतियोगिता में गया की सोमन कुमारी, झारखंड की प्रियंका कुमारी व तीसरा स्थान पर पटना की नूतन कुमारी
-पुरुष दंगल प्रतियोगिता में बनारस के सुरेन्द्र यादव, कनौल राजगीर के अवधेश कुमार व तीसरा स्थान भागलपुर के आशीष कुमार
-महिला 200 मीटर दौड़ में महादेवपुर राजगीर की सोनम कुमारी, पंडितपुरी राजगीर कि सुमन कुमारी व शिव स्थान कॉलनी राजगीर कि सिम्पी राय
-पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता फाइनल में बस स्टैंड राजगीर की टीम और सुपौल जिला के युवा क्लब की टीम के बीच काफी कड़ा मुकाबला हुआ. जिसमें बस स्टैंड राजगीर की टीम विजेता घोषित किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन