पहली बार राजगीर में हुआ महिला दंगल

Updated at : 16 Jan 2017 3:41 AM (IST)
विज्ञापन
पहली बार राजगीर में हुआ महिला दंगल

राजगीर : राजगीर का इतिहास यूं तो दंगल प्रतियोगिता के नाम से जाना जाता है. कभी यहां भीम और जरासंघ के बीच भी मलयुद्ध हुआ था. यहां प्राचीन काल से हीं यहां मकर संक्रांति मेला और राजगीर महोत्सव के अवसर पर दंगल प्रतियोगिता होता रहा है. लेकिन राजगीर के इतिहास में यह पहला अवसर है […]

विज्ञापन

राजगीर : राजगीर का इतिहास यूं तो दंगल प्रतियोगिता के नाम से जाना जाता है. कभी यहां भीम और जरासंघ के बीच भी मलयुद्ध हुआ था. यहां प्राचीन काल से हीं यहां मकर संक्रांति मेला और राजगीर महोत्सव के अवसर पर दंगल प्रतियोगिता होता रहा है. लेकिन राजगीर के इतिहास में यह पहला अवसर है कि यहां महिला पहलवानों का दंगल आयोजन हुआ.

जिसमें बिहार सहित यूपी, झारखंड और दिल्ली के महिला पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया. महिला पहलवानों में पटना कि नूतन कुमारी, भागलपुर कि प्रतिभा कुमारी, झारखंड की प्रियंका कुमारी, गोरखपुर कि रंजिता कुमारी, गया कि सोनम कुमारी, अठमलगोला कि धनमंति कुमारी, पंडारक कि पायल कुमारी, दिल्ली कि आरती कुमारी, बनारस कि सकुंतला कुमारी एवं बनारस के ही अनिता कुमारी ने अजमाइश किया. इन महिला पहलवानों को फाइनल मैच सोमवार को खेला जायेगा. आयोजक साधु शरण यादव ने बताया फाइनल मैच के बाद मकर मेला के मंच से सभी को शिल्ड, प्रशस्ती पत्र, मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन