13 से 15 जनवरी तक होगा आयोजन

Updated at : 12 Jan 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
13 से 15 जनवरी तक होगा आयोजन

नालंदा पुलिस की मुहिम बिहारशरीफ : 21 जनवरी को आयोजित होने वाली मानव शृंखला को ऐतिहासिक बनाने के लिए नालंदा पुलिस प्रयत्नशील है. इसके लिए नालंदा पुलिस द्वारा 13 से 15 जनवरी तक विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करेगी. इसकी जानकारी देते हुए एसपी कुमार आशीष ने बताया कि इस दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता, पतंगबाजी, प्रदर्शनी […]

विज्ञापन

नालंदा पुलिस की मुहिम

बिहारशरीफ : 21 जनवरी को आयोजित होने वाली मानव शृंखला को ऐतिहासिक बनाने के लिए नालंदा पुलिस प्रयत्नशील है. इसके लिए नालंदा पुलिस द्वारा 13 से 15 जनवरी तक विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करेगी. इसकी जानकारी देते हुए एसपी कुमार आशीष ने बताया कि इस दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता, पतंगबाजी, प्रदर्शनी व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि 13 जनवरी को समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में सुबह साढ़े दस बजे से स्कूली बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. इस पेंटिंग प्रतियोगिता थीम होगा शराबबंदी और सड़क सुरक्षा.
बेस्ट पेंटिंग की 15 जनवरी को स्थानीय श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में प्रदर्शनी लगायी जायेगी. 15 जनवरी को पतंगबाजी का भी आयोजन किया जायेगा. पतंग पर स्लोगन लिखे होंगे. इसके माध्यम से जिलेवासियों को 21 जनवरी को शराबबंदी के समर्थन में पूरे राज्य में बनने वाली मानव शृंखला में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की जायेगी. पतंगबाजी कार्यक्रम में स्कूली बच्चियां शामिल होंगी. बच्चियों को नालंदा पुलिस द्वारा पतंग उपलब्ध कराया जायेगा. इसमें शामिल होने वाले अन्य लोग अपने साथ पतंग लेकर स्वयं आयेंगे. एसपी ने बताया कि शराबबंदी के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया जायेगा. पेंटिंग प्रतियोगिता व पतंगबाजी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगिता को नालंदा पुलिस ने पुरस्कार दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन